रायपुर, (mediasaheb.com) दंतेवाड़ा में भाजपा विधायक भीमा मंडावी और पुलिस जवानों पर हुए नक्सली हमले की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कड़ी निंदा की है। संघ के प्रांत प्रचारक बिसराराम यादव ने कहा है, ‘‘भाजपा के लोकप्रिय विधायक भीमा मंडावी और पुलिस के चार जवानों की माओवादियों ने नियोजित ढंग से हत्या की है। मतदान के ठीक 36 घंटे पूर्व हुई ये बर्बर घटना माओवादियों द्धारा लोकतंत्र को नष्ट करने की दानवी कोशिश को प्रकट करता है। संघ दु:ख की घड़ी में शहीद के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता है।’’ संघ ने चुनाव आयोग और प्रदेश सरकार से मतदाताओं, चुनाव कार्य में पुलिस के जवानों और कर्मचारीयों की सुरक्षा की मांग की है। साथ ही लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के लिए संघ ने पूरी ताकत झोंक दी है। संघ के क्षेत्र प्रचारक दीपक विस्पुते छत्तीसगढ़ के अलग-अलग क्षेत्र में पहुंचकर लोगों से मिल रहे हैं। वे छत्तीसगढ़ के प्रांत प्रचारक रहे हैं, जिससे वे यहां की परिस्थितियों से परिचित हैं। संघ ने छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए करीब 10 हजार स्वयंसेवकों को उतारा है, जो घर-घर जाकर मतदान करने के लिए जागरूक कर रहे हैं और राष्ट्रवाद की भावना जागृत करने का भी काम कर रहे हैं।(हि.स.)।
Wednesday, February 18
Breaking News
- किसानों के लिए बड़ा ऐलान: 1 लाख सोलर पंप, 25 हजार करोड़ ऋण और 12 हजार सालाना सहायता का संकल्प
- राज्यसभा चुनाव 2026: तारीखों का ऐलान, सीटों, वोटिंग और रिजल्ट की पूरी जानकारी
- राहुल के मनाने के बावजूद भूपेन बोरा का बड़ा फैसला, भाजपा में होंगे शामिल; CM हिमंत से भी मिले
- आदिवासी मतांतरण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ‘PESA’ के तहत ग्राम सभाओं को मिलेगा अधिकार
- CBSE की बड़ी लापरवाही: गणित का पेपर कम पड़ने पर परीक्षा तीन शिफ्ट में कराई गई
- भिलाई में फर्जी मृत्यु का दावा, 1.19 करोड़ रुपये की बीमा राशि निकालने का मामला सामने आया
- पाकिस्तान से विवाद के बीच भारत को बड़ा झटका, वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पर संकट
- हिमंत सरमा और भूपेन बोरा की यारी, असम में कांग्रेस पर पड़ सकता है बड़ा असर
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी से लिया आशीर्वाद, आध्यात्मिक विषयों पर संवाद
- बिलासपुर में सराफा कारोबारी से 3.35 करोड़ की लूट, VIDEO में कार टक्कर, पिस्टल और हथौड़े से हमला, 2KG सोना-कैश लेकर फरार


