रायपुर,(mediasaheb.com) राज्यसभा सदस्य, कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पी एल पुनिया ने प्रधानमंत्री मोदी जी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ से केंद्रीय पूल के कोटे के तहत चावल खरीदने की मांग की है। पुनिया जी ने अपने पत्र के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्र के भी संलग्न किया।
पुनिया जी ने अपने पत्र में कहा है कि आर्श्चयजनक है कि भारत सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य में छत्तीसगढ़ का चावल लेने से इसलिये इंकार कर रही है कि राज्य सरकार किसानों के न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक दाम दे रही है। मोदी जी आपने भी 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प लिया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिये भी आवश्यक है कि आपको उन राज्य सरकारों को और अधिक प्रोत्साहन देना चाहिये। केन्द्र सरकार को उन राज्य सरकारों की सराहना करनी चाहिये और प्रोत्साहन देना चाहिए। जो किसानों को समर्थन मूल्य से अधिक भुगतान कर रहे है।
पुनिया जी ने मोदी जी से अपने निर्णय पर पुनर्विचार कर छत्तीसगढ़ में होने वाले धान खरीदी के संदर्भ में पीडीएस के तहत राज्य में खपत के अतिरिक्त चावल को केंद्रीय पूल के कोटे के तहत खरीदने की बात रखी।
Tuesday, April 14
Breaking News
- रांची में ईस्ट जोन का पहला स्केटिंग रिंक तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगी बड़ी सुविधा
- IMF का बड़ा भरोसा: युद्ध और तेल संकट के बीच भारत की ग्रोथ बढ़ी, निवेशकों में उत्साह
- छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 9 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 30 घायल
- ट्रंप-मोदी 40 मिनट की बातचीत: पाकिस्तान वार्ता फेल होने के बाद कूटनीतिक हलचल तेज
- नकली दवाओं के अवैध कारोबार पर बड़ा एक्शन: खाद्य एवं औषधि विभाग की छापेमारी, आरोपी गिरफ्तार
- ईरान-अमेरिका टकराव के बीच फ्रांस की एंट्री, क्या मैक्रों दिला पाएंगे शांति का रास्ता?
- 10 तक सैलरी, दोगुना ओवरटाइम और बोनस: नोएडा आंदोलन से श्रमिकों को मिली ये बड़ी राहतें
- पाइपलाइन विछी है तो पीएनजी कनेक्शन जरूर लें : मंत्री राजपूत
- हेल्पलाइन 1912 बनी विद्युत उपभोक्ताओं का संबल, 2025-26 में करीब 99% शिकायतों का निस्तारण
- 28199 किसानों से 12 लाख 52 हजार 470 क्विंटल गेहूँ की खरीदी : खाद्य मंत्री राजपूत


