नई दिल्ली, (media saheb.com)
देश में
कोरोना वायरस(#Corona_virus ) महामारी
का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और पिछले 24 घंटों के
दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में करीब 1.62 लाख नये
मामले दर्ज किए गए।
केंद्रीय
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 1,61,736 नये मामले
दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 36 लाख 89 हजार 453 हो गयी
है। वहीं इस दाैरान 97,168 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,22,53,697 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले बढ़कर 12,64,698 हो गये हैं। इसी अवधि में 879 और मरीजों
की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,71,058 हो गयी है।
देश में
रिकवरी दर घटकर 89.51 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 9.24 प्रतिशत हो गया है, जबकि
मृत्युदर घटकर 1.25 फीसदी रह गयी है।
महाराष्ट्र
कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 819 घटकर 5,66, 278 हो गयी है। इस दौरान राज्य में 52312 और मरीज स्वस्थ हुए, जिसे
मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 2834473 पहुंच गयी
है जबकि 258 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा
बढ़कर 58245 हो गया है।(वार्ता) (the states. news)
Wednesday, April 22
Breaking News
- 54 बाघों की मौत से हिला सिस्टम, रिजर्व के बाहर भी मिलेगा स्पेशल प्रोटेक्शन, जानिए नई TOTR स्कीम
- 2026 में अब तक 73,000 कर्मचारियों को निकाल चुकीं टेक कंपनियां, जानें इसके पीछे की वजह
- गंगा एक्सप्रेसवे पर 120 किमी/घंटा की रफ्तार से फर्राटा भर सकेंगे वाहन
- केदारनाथ यात्रा: आज सुबह 8 बजे खुलेगा केदारनाथ धाम के कपाट, भक्तों का उमड़ा भारी हुजूम
- 22 अप्रैल राशिफल: कुछ राशियों के लिए शुभ दिन, कुछ को मिल सकती हैं नई चुनौतियाँ
- अमेरिका में भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा: टैरिफ रिफंड 12 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद
- सेना प्रमुख का हवाई दौरा: भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी और हिंद-प्रशांत में स्थिरता पर फोकस
- तमिलनाडु में M. K. Stalin की लोकप्रियता चरम पर, विकल्प की जरूरत नहीं : अरविंद केजरीवाल
- सीएम बनने के बाद सम्राट चौधरी की पीएम मोदी से पहली मुलाकात, ‘समृद्ध बिहार’ पर बनी रणनीति
- FSSAI का बड़ा फैसला: अश्वगंधा की पत्तियों पर रोक क्यों? जानें जड़ के फायदे और नुकसान

