रायपुर(media saheb) राज्य सरकार ने बस्तर जिले के दरभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत झीरम घाटी में 25 मई 2013 को हुई घटना की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) के गठन का आदेश जारी कर दिया है। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार बस्तर रेंज जगदलपुर के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद एसआईटी के प्रभारी होंगे। विशेष जांच टीम में सुंदरराज पी. पुलिस उपमहानिरीक्षक (नक्सल अभियान) पुलिस मुख्यालय अटलनगर रायपुर, एम.एल. कोटवानी, सेनानी, सुरक्षा वाहिनी माना (रायपुर), गायत्री सिंह, उप-सेनानी, तीसरी वाहिनी अमलेश्वर(दुर्ग), राजीव शर्मा, उप-पुलिस अधीक्षक सराईपाली (जिला महासमुंद), आशीष शुक्ला, निरीक्षक, जिला रायपुर, प्रेमलाल साहू, निरीक्षक, विशेष आसूचना शाखा, पुलिस मुख्यालय अटलनगर, नरेन्द्र शर्मा, सेवानिवृत्त उप-पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, एन.एन. चतुर्वेदी, विधि विशेषज्ञ और सेवानिवृत्त उप संचालक अभियोजन, जिला रायपुर तथा डॉ. एम.के. वर्मा, विधि विज्ञान विशेषज्ञ, सेवानिवृत्त संचालक एफ.एस.एल. सागर (मध्यप्रदेश) वर्तमान में जिला रायगढ़ निवासी को सदस्य बनाया गया है। विशेष जांच टीम का आदेश पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने जारी किया।
Tuesday, March 24
Breaking News
- एयरपोर्ट पर BJP नेता माधवी की हरकत से मचा बवाल, पहले मस्जिद विवाद अब नया विवाद
- रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने मचाया धमाल, 500 करोड़ क्लब में एंट्री
- सोनी सब पर जल्द शुरू होगी ‘हस्तिनापुर के वीर’, वीरता की गूंजती गाथा
- महिला सम्मान का असली अर्थ तब होगा जब महिलाओं के खिलाफ अपशब्द बंद होगा” : एआईजी सिंह
- खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई
- होर्मुज पर निर्भरता घटाने की दिशा में भारत के बड़े कदम, 41 देशों से तेल आयात और PNG पर जोर
- ED के दबाव में गया इस्तीफा? जगदीप धनखड़ पर सांसद की किताब में चौंकाने वाला दावा
- दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से
- महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका
- IPL के इतिहास के 2 सबसे रोमांचक फाइनल, जब आखिरी गेंद तक सांसें थम गईं और 1 रन से हुआ फैसला


