रायपुर, (mediasaheb.com) चौथी बटालियन के माना स्थित शूटिंग रेंज मे आज सुबह राज्य स्तरीय शूटिंग स्पर्धा का उद् घाटन राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी जी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने इस खेल के प्रायोजक जिंदल स्टील के अथक प्रयास की प्रशंसा की। अध्यक्ष प्रदीप टंडन जी को इंगित करते हुए खेल को राज्य मे निरन्तरता देने के लिए जिंदल की सराहना भी की तथा साधुवाद भी दिया।असोसिएशन के उन्नत प्रयास की अहमियत को बता एवम खेल भावना के महत्व को बताया। प्रतिभागियों को अच्छे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दी।तत्पश्चात संघ के सचिव श्री राकेश गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इस वर्ष से खिलाडीयो को शूटिंग असोसीएशन द्वारा ऑन लाइन पंजीयन करने की व्यवस्था दी गई है। प्रतियोगिता २१ अगस्त तक चलेगी। यहाँ से सफल होने वाले खिलाड़ी आसनसोल में प्रीनेशनल होने वाली प्रतियोगिता मे प्रतिभागी होंगे।
Sunday, March 1
Breaking News
- मध्य प्रदेश को मिला नया वन बल प्रमुख, सुभरंजन सेन संभालेंगे कमान अप्रैल 2028 तक
- सिख गुरुओं की सीख और बलिदान हम सभी को देती है प्रेरणा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- गलती आपकी नहीं फिर भी चालान कट गया? जानिए उसे कैंसिल कराने का पूरा तरीका
- मिशन 2028: मध्य प्रदेश में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के सहारे जन-जन तक पहुंचेगी कांग्रेस
- स्टइंडीज का पलटवार, भारत के सामने 196 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य
- सीएम योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
- ‘फेयरवेल’ मैच में एलिसा हीली का धमाका, शतक जड़कर रचा इतिहास; मिचेल स्टार्क का इमोशनल रिएक्शन वायरल
- भोपाल में आधी रात बवाल: पुरानी रंजिश में घरों पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं
- हवाई क्षेत्र बंद: भारत की 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, लाखों यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
- चीतों के बाद कूनो में घड़ियालों की एंट्री, सीएम ने 53 को चंबल से लाकर बसाया


