बिलासपुर/रायपुर, (mediasaheb.com) अमित जोगी ने अपने अधिवक्ता ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी के माध्यम से अपने जमानत पर कहा कि न्याय की एक बार फिर जीत हुई है… मैं न्यायपालिका का आभार व्यक्त करता हूं…. जिन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि छत्तीसगढ़ में जंगल राज नहीं, कानून का राज चलता है…. इस दौरान मैं मुख्यमंत्री के उन संदेशों को ध्यान रखूंगा जिन्होंने कहा था कि, गांधी जी ने अपनी जेल यात्राओं को हताशा के अंधेरों में डूबने नहीं दिया बल्कि वहां से संघर्ष का बिगुल फूंकते हुए बाहर आए…… मैं अब मेरा अहित चाहने वालो को आगाह करता हूं कि लड़ाई की शुरुआत उन्होंने की है, अंत छत्तीसगढ़ की जनता का आशीर्वाद से हम करेंगे…. मेरे पिता अजीत जोगी मुझसे जब मिले मुझसे कहा की शेर से ज्यादा प्रभावशाली घायल शेर होता है मैं अपने माता-पिता एवं पत्नी का आभार व्यक्त करता हूं…. साथ ही परिवाररूपी पार्टी से जुड़े एक – एक व्यक्ति का हृदय से आभारी हूं जिन्होंने जेलयात्रा के इन दिनों में मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया मैं अपने वकीलों एवं डॉक्टरों का भी धन्यवाद दूँगा हूं, जिन्होंने तमाम मुश्किलों के बाद भी मुझे स्वस्थ रखने एवं स्वतंत्र करने में मेरी सहायता की… अमित जोगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का इकलौता राज्य होगा जहां शासकीय सेवकों को RSS से जुड़ की खुली छूट देकर तंत्र दुरुपयोग होने दिया जा रहा है… जहां गोडसे मानसिकता के व्यक्ति को महाधिवक्ता जैसे पद पर बैठा दिया जाता है, जहाँ मुख्यमंत्री का विरोध करने वाले को पुलिस का दुरुपयोग कर जेल भेजा जाता है…. खुद को गांधीवादी बताने में को शर्म आनी चाहिए उन्हें…. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक एवं निरीक्षक के विरुद्ध अवमानना एव विभागीय कार्यवाही का प्रकरण चलाया जाएगा.. ताकि भविष्य में इस प्रकार राजनेतिक दबा एवं द्वेष के कारण पुलिसतंत्र का दुरुपयोग ना हो सके…. असत्य चाहे कितना ही बड़ क्यों ना हो सत्य के वीर सेनानी के सामने बौना साबित होता है, आखिर सत्य की विजय हुई….
Saturday, February 21
Breaking News
- भारतीय हॉकी टीम होबार्ट लेग में उतरेगी सकारात्मक और आक्रामक रणनीति के साथ: हार्दिक सिंह
- नागदा को ‘गांव’ कहने पर अमिताभ बच्चन पर कार्रवाई, कोर्ट ने CIS में प्रकरण दर्ज और थाने से रिपोर्ट मांगी
- पप्पू यादव बोले- ‘बिहार पुलिस चींटी भी नहीं मार पाती’, सम्राट चौधरी का तंज- ‘हाथी’ भी हो रहे बीमार
- बिलासपुर एयरपोर्ट पर पहली बार नाइट लैंडिग, खराब मौसम और रात में भी अब उड़ानें संभव
- AI की ताकत से Google ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन
- मध्य प्रदेश में 4 दिन का मौसम अलर्ट: भोपाल‑जबलपुर में हल्की बारिश, रीवा समेत 5 जिलों में भी बारिश के आसार
- RSS मानहानि केस: राहुल गांधी भिवंडी कोर्ट में हुए पेश, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
- भिंड में दर्दनाक हादसा: बस और वन वाहन की भीषण टक्कर में 5 की मौत, 7 घायल
- लाल किले के पास बम धमाके का अलर्ट, लश्कर ए तैयबा के निशाने पर चांदनी चौक का मंदिर
- मेरठ से दिल्ली सिर्फ 40 मिनट में, 160 की रफ्तार से दौड़ी रैपिड रेल; कल पीएम मोदी देंगे डबल सौगात

