रायपुर (mediasaheb.com) छत्तीसगढ़
में चार संक्रमित मरीजो को ठीक होने के बाद आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान
संस्थान(एम्स) रायपुर से डिस्चार्ज किए जाने के बाद कोरोना संक्रमित केवल छह मरीज
ही अस्पताल में शेष रह गए है।
राज्य के
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने ट्वीट कर बताया कि एम्स से चार मरीजो को ठीक
होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।डिस्चार्ज होने वाले दो मरीज कबीरधाम जिले के
तथा दो सूरजपुर जिले के है।इन्हे मिलाकर पिछले तीन दिनों में एम्स से 15 मरीजो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।
इस समय
कुल छह संक्रमित मरीजो का उपचार एम्स में चल रहा है।इनकी भी स्थिति डाक्टरों ने
स्थिर बताई है।राज्य में कल तक कुल 25282 संभावित
मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें 24186 मरीजो के सैंपल निगेटिव मिले।अभी 1037 सैंपल की जांच जारी है।
राज्य में
अभी तक कुल 59 संक्रमित मरीज मिले है जिसमें से 53 मरीजो को पूरी तरह से ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज
किया जा चुका है।इनमें 51 का एम्स रायपुर तथा एक- एक का
राजनांदगांव मेडिकल कालेज एवं अपोलो बिलासपुर में उपचार किया गया।(वार्ता)
Saturday, April 4
Breaking News
- यूपी पंचायत चुनाव से पहले लखीमपुर में भाजपा की नई टीम का एलान: 33 सदस्यीय कार्यकारिणी में नए और पुराने चेहरों का संगम
- संजू सैमसन के खराब फॉर्म पर कोच स्टीफन फ्लेमिंग का बड़ा बयान, आलोचकों को दिया करारा जवाब
- उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने रजत जयंती उद्यान को जनसेवा में किया समर्पित
- सेवा ही साधना: नर्मदा तट पर जागृत हुआ जनचेतना का दीप”
- वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर पहुंचे बूढ़ा पहाड़, उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में सड़क और अस्पताल का दिया भरोसा
- बिहार में चलेंगी 340 नई एसी बसें, इलेक्ट्रिक और सीएनजी के साथ जून से शुरू होगा परिचालन
- बीजापुर के पालनार में स्वास्थ्य क्रांति: ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ से बदल रही वनांचल की तस्वीर
- ‘म्याऊं-म्याऊं’ नेटवर्क राजस्थान से मध्य प्रदेश में शिफ्ट, रतलाम और मंदसौर को बनाया ठिकाना
- स्कूल में फोन ले जाना पड़ेगा महंगा, बच्चों की पढ़ाई और दिमाग पर असर, दुनिया भर में बढ़ा बैन
- मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को कब मिलेगा एरियर? 3% DA बढ़ने के बाद सैलरी का पूरा गणित समझें

