नई दिल्ली, (www.mediasaheb.com) भारतीय
जनता पार्टी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने चारधाम देवस्थान प्रबंधन बोर्ड के जरिये
चारों धाम एवं 51 अन्य तीर्थस्थलों पर सरकारी नियंत्रण को
उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है।
सुब्रह्मण्यम स्वामी ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के 21 जुलाई 2020 के उस
फैसले के खिलाफ शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है, जिसके तहत
उनकी याचिका निरस्त की गयी थी।
सुब्रह्मण्यम स्वामी ने चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड का
गठन करके चारों धामों और अन्य 51 तीर्थ
स्थानों पर राज्य सरकार द्वारा नियंत्रण लिये जाने को उच्च न्यायालय में चुनौती दी
थी, जहां से उन्हें निराशा हाथ लगी थी, उसके बाद वह सर्वोच्च न्यायालय पहुंचे हैं।
भाजपा नेता ने कहा है कि भारत जैसे धर्मनिरपेक्ष देश में केवल
मंदिर ही सरकार के नियंत्रण में है, जबकि
मस्जिद और अन्य धार्मिक स्थल नहीं। उन्होंने चारों धाम मंदिर और अन्य 51 तीर्थस्थलों को सरकार के नियंत्रण से मुक्त कराने की मांग की
है।
इस मामले में दो गैर-सरकारी संगठनों – ‘पीपुल फॉर धर्म’ और ‘इंडिक कॉलेक्टिव ट्रस्ट’- ने भी
उच्च न्यायालय के खिलाफ याचिकाएं दायर की हैं।
उच्च न्यायालय ने गत 21 जुलाई को
दिये फैसले में चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन एक्ट, 2019 की
संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा है।(वार्ता)
Sunday, July 5
Breaking News
- ड्रोन और मिसाइलों के दौर में भी क्यों खत्म नहीं हुई टैंकों और थल सेना की ताकत?
- पदोन्नति की तैयारी तेज, डीपीसी के बाद जारी होंगे प्रमोशन आदेश
- MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज और भोपाल समेत 43 जिलों में येलो अलर्ट
- राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण
- रिम्स ट्रॉमा सेंटर में जल्द खुलेगी अमृत फार्मेसी, मरीजों को मिलेगी सस्ती दवाएं
- लोककला की अमर स्वर-सरिता को राजकीय सम्मान: पद्म विभूषण तीजन बाई को अश्रुपूरित विदाई
- इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए योगी सरकार ने दी 210 करोड़ रुपये की सब्सिडी, 43 हजार से अधिक लोगों को मिला लाभ
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
- MP स्कूल शिक्षा विभाग में 5,017 शिक्षकों की होगी भर्ती, DPI ने जारी किया आदेश
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 जुलाई को करेंगे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क सतगढ़ी का भूमि-पूजन एवं शिलान्यास

