बिलासपुर, (mediasaheb.com) कोयला सचिव अनिल कुमार जैन ( IAS ), निदेशक तकनीकी मिनिस्ट्री ऑफ कोल पीयूष कुमार एवं कोलइण्डिया के निदेशक तकनीकी विनय दयाल के साथ एसईसीएल प्रवास पर पहुॅंचे। जहाॅं इन्होंने एसईसीएल के सीएमडी (#CMD ) ए.पी. पण्डा, निदेशक (कार्मिक) डाॅ. आर.एस. झा, मुख्य सतर्कता अधिकारी बी.पी. शर्मा, निदेशक तकनीकी (संचालन) आर.के. निगम, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) मनोज कुमार प्रसाद, निदेशक (वित्त) एस.एम. चैधरी के साथ गेवरा माईन का निरीक्षण गेवरा व्यूव प्वाईंट से किए व सायलो का निरीक्षण किया उसके उपरांत उन्होंने गेवरा माईन में पौधारोपण किया। उन्होंने डम्पर, डोजर सिस्टम, कोयला सेम्पल टेस्टिंग लैब का निरीक्षण किया। गेवरा माईन में निरीक्षण के समय उनके साथ एसईसीएल शीर्ष प्रबंधन के साथ ही गेवरा महाप्रबंधक एस.के. पाल भी उपस्थित थे, उपरांत वे एसईसीएल शीर्ष प्रबंधन व महाप्रबंधक दीपका बी.के. चंदोरा के साथ दीपका माईन का निरीक्षण दीपका व्यूव प्वाईंट से किए उपरांत कोयला सचिव श्री अनिल कुमार जैन गेवरा हाउस में एसईसीएल शीर्ष प्रबंधन व क्षेत्रीय महाप्रबंधकों की समीक्षा बैठक ली।
कोयला सचिव अनिल कुमार जैन ने निरीक्षण उपरांत एसईसीएल की उत्कृष्ठ कार्यसंस्कृति की भूरी-भूरी प्रशंसा की और आशा जाहिर की कि एसईसीएल हमेशा की तरह इस वर्ष भी कोलइण्डिया की सर्वाधिक कोयला उत्पादक कम्पनी बनी रहेगी तथा कम्पनी की दक्षता एवं उत्कृष्टता कोयला उद्योग में अनुकरणीय उदाहरण बनकर प्रस्तुत होंगे। कोयला सचिव ने निरीक्षण व बैठक दौरान कोयला उत्पादन व उत्पादकता बढ़ाने हेतु कुछ आवश्यक सुझाव दिए जिस पर एसईसीएल शीर्ष प्रबंधन ने समुचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
Friday, April 17
Breaking News
- रीड हेस्टिंग्स का बड़ा फैसला: नेटफ्लिक्स से पूरी तरह अलग होने का ऐलान
- सम्राट चौधरी सरकार का कैबिनेट विस्तार 4 मई के बाद, जातीय संतुलन पर फोकस
- हरिवंश चुने गए राज्यसभा के उपसभापति, पीएम मोदी भी रहे मौजूद
- आज का ज्योतिषीय प्रभाव: सूर्य-चंद्र युति और शनि गोचर से बदलेगा भाग्य
- जहां गूंजता था लालातंक वहां लगी बाच चौपाल
- जन समस्याओं का त्वरित समाधान कराएं अधिकारी : मुख्यमंत्री
- अक्षय तृतीया 2026: जानिए शुभ सपनों के संकेत और उनका धार्मिक महत्व
- बिहार में सियासी हलचल तेज, जदयू विधायक दल की 20 अप्रैल को अहम बैठक
- बिहार में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर बैठे भर सकेंगे जानकारी
- महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्रेशन सस्ता, फैसले का स्वागत


