मुंबई (mediasaheb.com) बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरूण धवन की आने वाली फिल्म कुली नंबर 1 में दर्शकों को कॉमेडी का फुलडोज देखने को मिलेगा।
वरुण धवन (#Varun_dhavan) ने सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है जिसमें वे कुली नं 1 के को-स्टार्स के साथ नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई इस फोटो में जावेद जाफरी, परेश रावल, राजपाल यादव, साहिल वैद्य जैसे सितारों को देखा जा सकता है। इस फोटो में वरुण धवन भी मौजूद हैं। इस फिल्म की स्टार कास्ट को देख कर कहा जा सकता है कि फिल्म में काफी कॉमेडी देखने को मिलेगी।
गौरतलब है कि वरुण धवन की यह फिल्म 90 के दशक में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म कुली नं 1 का ही रीमेक है। इस फिल्म में गोविंदा और करिश्मा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को भी वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने निर्देशित किया था। वरुण की फिल्म कुली नं 1 को मई माह में रिलीज होना था लेकिन कोरोना वायरस(#corona_virus) के चलते ऐसा हो नहीं सका है।(वार्ता)
Wednesday, April 15
Breaking News
- बड़ा धमाका: 1 शेयर पर मिलेगा 1 शेयर फ्री, लिस्टिंग के बाद पहली बार बोनस का ऐलान
- स्टेट गेस्ट हाउस में महिलाओं के साथ बर्बर व्यवहार कर सपा ने दिखाया वास्तविक चरित्रः मुख्यमंत्री
- यूपी में ‘सोलर दीदी’ अभियान को मिली रफ्तार, महिलाएं कर रहीं स्वच्छ ऊर्जा क्रांति की अगुवाई
- CM साय ने सक्ती हादसे में मृतकों के परिजन को 5 – 5 लाख और घायलों को 50 – 50 हजार रुपए सहायता राशि की घोषणा की
- अमरावती कांड: 180 लड़कियां, 350 वीडियो – मोबाइल डाउनलोडिंग के पीछे का सच
- वेदांता पावर प्लांट हादसे पर उद्योग मंत्री ने जताया गहरा शोक
- KKR की IPL 2026 में चौथी हार, CSK ने 32 रन से किया मात
- मध्य प्रदेश में चेहरा देखकर मिलेगा राशन, जल्द लागू होगी फेस रिकग्निशन व्यवस्था
- 14 दिन में करनी होगी प्रारंभिक जांच पूरी, नहीं तो होगी कार्रवाई: पुलिस मुख्यालय के सख्त निर्देश
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज 11 बजे घोषित करेंगे एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के परीक्षा के परिणाम

