नई दिल्ली, 21 जून (mediasaheb.com) | एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने बचत बैंक खाताधारकों के लिए अटल पेंशन योजना के लॉन्च की घोषणा की। एयरटेल पेमेंट्स बैंक देश का पहला पेमेंट्स बैंक बन गया है, जो पेंशन फंड रेगुलेटरी एन्ड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) संचालित योजना का लाभ दे रहा है।
अटल पेंशन योजना, भारत सरकार का अभियान है और इसका मुख्य उदेश्य असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों को पेंशन का फायदा और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। यह योजना 18 साल से 40 साल के बीच की उम्र के खाताधारकों के लिए उपलब्ध है और यह ग्राहक के योगदान के आधार पर 1000 रु. से 5000 रु. के बीच न्यूनतम गारंटीड मासिक पेंशन प्रदान करती है। इसका प्रीमियम कम से कम 42 रु. प्रतिमाह से शुरु होता है। इसके अलावा सदस्य की मृत्यु के बाद उसके जीवनसाथी को मासिक पेंशन मिलती है और सदस्य एवं उसके जीवनसाथी की मृत्यु होने पर नॉमिनी को 8.5 लाख रु. तक की राशि मिलती है।
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के खाताधारक भारत में 50,000 बैंकिंग प्वाईंट्स पर एक तीव्र, सरल, सुरक्षित और पेपरलेस प्रक्रिया द्वारा अटल पेंषन योजना का लाभ ले सकते हैं। भविष्य में एयरटेल पेमेंट्स बैंक का उदेश्य अपने 100,000 बैंकिंग प्वाईंट्स पर इस योजना की उपलब्धता का विस्तार करना है।
इस सामरिक अभियान के बारे में अनुब्रत बिस्वास, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ एक्ज़िक्यूटिव ऑफिसर, एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने कहा, ‘‘हम वित्तीय रूप से समवेशी भारत का निर्माण करने के लिए समर्पित हैं और हमें अपने बैंकिंग प्लेटफॉर्म द्वारा प्रस्तुत वित्तीय समावेषन के उत्पादों में अटल पेंशन योजना को शामिल करने के लिए पीएफआरडीए के साथ साझेदारी करने की ख़ुशी है। अपने अद्वितीय और विस्तृत वितरण के साथ हम इस योजना के फायदे सरल, आसान और पारदर्शी तरीके से असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों तक पहुंचा सकते हैं ताकि सभी को वित्तीय सुरक्षा का लाभ मिल सके।’’
एक बयान में पीएफआरडीए ने कहा : ‘‘वित्तीय समावेशन के उदेश्य से स्थापित, पेमेंट्स बैंक उन लोगों के बीच वित्तीय सेवाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, जिन्हें बैंकिंग नेटवर्क की कमी के कारण वित्तीय सेवाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पाता। पेमेंट्स बैंक की पहुंच, टेक्नॉलॉजी प्लेटफॉर्म और लक्षित सेगमेंट, अटल पेंषन योजना के लिए आदर्ष सदस्यता प्रोफाईल के अनुरूप है। हमें एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ संलग्न होने की ख़ुशी है और हमें विश्वास है कि यह साझेदारी भारत में अटल पेंशन योजना के लिए नामांकन बढ़ाने में मदद करेगी।’’
एयरटेल पेमेंट्स बैंक को पीएफआरडीए ने ‘स्मॉल फाईनेंस बैंक एवं पेमेंट्स बैंक श्रेणी’ में ‘एपीवाई लीडरषिप कैपिटल अवार्ड’ से सम्मानित किया। अनुब्रत बिस्वास को यह पुरस्कार राजीव कुमार, सेक्रेटरी, डिपार्टमेंट ऑफ फाईनेंषियल सर्विसेस (डीएफएस), वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिया गया।
Tuesday, May 26
Breaking News
- इबोला का बढ़ता खतरा! रायपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, विदेश से आने वाले यात्रियों की जांच तेज
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान
- लद्दाख की 800 एकड़ बंजर जमीन होगी हरी-भरी, इगू-फे नहर से बदलेगी तस्वीर
- Development Drive: एक नई सड़क बदलेगी खंडवा की तस्वीर, तीन ग्रोथ सेंटर होंगे सीधे कनेक्ट
- दिल्ली जिमखाना क्लब विवाद में कूड़े अभिषेक मनु सिंघवी, हाईकोर्ट में होगी बड़ी कानूनी लड़ाई
- शरिया के नाम पर 3 हजार करोड़ की ठगी? ED के दावे से मचा हड़कंप, नौहेरा शेख पर गंभीर आरोप
- MP राज्यसभा चुनाव में BJP का ‘सवर्ण कार्ड’, भदौरिया और कांतदेव सबसे आगे
- IPL 2026 के बाद बदल सकते हैं कई कप्तान! इन 5 बड़े नामों पर लटक रही तलवार
- महिलाओं के नाम बढ़ीं संपत्तियां, 1 अप्रैल से अब तक 10 हजार महिलाओं के नाम हुई रजिस्ट्रियां
- 5 जून को आएगी Maruti की Flex-Fuel कार? नितिन गडकरी ने किया बड़ा खुलासा


