नई दिल्ली, (mediasaheb.com) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग(एनएचआरसी) ने 12वीं कक्षा में फेल होने पर 18 छात्रों के आत्महत्या करने संबंधी समाचारों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को तेलंगाना के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। एनएचआरसी ने तेलंगाना के मुख्य सचिव शैलेंद्र कुमार जोशी को मीडिया रिपोर्टों का स्वत: संज्ञान लेने के बाद यह नोटिस जारी किया है। आयोग ने नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसमें दोषी के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को राहत भी शामिल है। समाचार रिपोर्ट में बताया गया है कि फरवरी,2018 में लगभग 10 लाख छात्रों ने इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड(बीआईई) द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। इसमें बड़े पैमाने पर हुई विसंगतियों ने राज्य में हंगामा मचा दिया है। इन परीक्षाओं में लगभग साढ़े तीन लाख छात्र फेल हो गए, जिसके बाद मार्च से अब तक 18 छात्र आत्महत्या कर चुके हैं। इसके चलते राज्य में छात्र और अभिभावक लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।(हि स)।
Wednesday, February 18
Breaking News
- सीमा हैदर और सचिन के घर आई खुशखबरी, छठा बच्चा हुआ जन्म
- आर्थिक समीक्षा में अभ्युदय मध्य प्रदेश का विकसित भारत संकल्प
- केवल BJP के CM ही हेट स्पीच देते हैं? SC ने सिब्बल से पूछे कड़े सवाल, CJI ने दी नसीहत
- पति-पत्नी जैसे रहे, होटल में रातें बिताईं — रेप केस में आरोपी को हाई कोर्ट ने दी राहत
- Jawa 42 Ivory का दमदार एंट्री: रेट्रो स्टाइल में Royal Enfield को सीधी टक्कर
- SC ने HC का फैसला पलटा: सलवार का नाड़ा खोलना ‘रेप की कोशिश’ जैसा नहीं, अश्लील हरकत नहीं
- श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं अखिलेशः मुख्यमंत्री
- इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल शिक्षा और सेवाओं के विस्तार से तंदरुस्त हुआ प्रदेश
- सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई बड़ी राहत: वकील की दलील पर सौतेली बेटी के हत्यारे को किया बरी
- भोपाल मेट्रो के 2 रूट को मिलेगा बजट, पिछले बजट में मिली 41 सड़कें; इस बार भी उम्मीदें बनी हुईं


