नयी दिल्ली (mediasaheb.com) वैश्विक
महामारी कोरोना से प्रभावित ईरान से 275 भारतीय
तीर्थयात्रियों और छात्रों का छठां बैच रविवार को दिल्ली पहुंचा।
लद्दाख और कश्मीर के निवासी इन तीर्थयात्रियों और छात्रों को
राजस्थान के जोधपुर स्थिति सेना के अस्पताल में क्वारंटाइन किया जाएगा।
गांधीनगर आधार रक्षा विभाग के जनसंपर्क इकाई के कमांडर पुनीत
चड्ढा ने कहा, “सेना ने जोधपुर में दूसरा केंद्र सक्रिय
किया है।”
ईरान अमेरिका, इटली, स्पेन और चीन के बाद कोविड-19 से सबसे
अधिक प्रभावित होने वाला देश है, जहां से
अब तक कुल 941 भारतीय को निकाला जा चुका है।
इन लोगों को निजी एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट के विशेष विमान से
दिल्ली से जोधपुर भेजा गया, जहां इन्हें क्वारंटाइन किया जाएगा।
कुछ समय पहले स्पाइस जेट के अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक अजय सिंह
ने कहा था, “यह चुनौतीपूर्ण समय है, जब विश्व अभूतपूर्व संकट का सामना कर रहा है। स्पाइस जेट को
हमारी सरकार का सहयोग करने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन करने पर गर्व है।
कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में हमारे कुछ नागरिक अपने तरीके शामिल हो रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “हम
राष्ट्रीय संकट की इस घड़ी में अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और जो
भी संभव सहायता करना हो हमारे लिए सम्मान की बात होगी।” (वार्ता)
Saturday, April 11
Breaking News
- 11 अप्रैल 2026 का राशिफल: मेष राशि में बढ़ेगी भागदौड़, सिंह और मकर को मिलेगा मेहनत का फल
- दिल्ली के कपासहेड़ा में एक्सपायर्ड सामान का बड़ा रैकेट पकड़ा गया
- नागौर में इलेक्ट्रिक कार का गलत चालान, जांच के आदेश
- चेपॉक में CSK बनाम दिल्ली कैपिटल्स, पहली जीत की तलाश
- प्रदेश के विद्यार्थियों ने देखी उत्तर-पूर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं जीवन शैली
- पति की हत्या कर रो-रोकर पत्नी ने किया ड्रामा, वायरल हुआ ‘कातिल’ बीवी का वीडियो
- बॉलीवुड गानों पर थिरके निक जोनस, सोशल मीडिया पर वीडियो ट्रेंड में
- 2200 करोड़ रुपये के मेगा प्रोजेक्ट से यूपी का प्रवेश द्वार गाजियाबाद बनेगा इंटीग्रेटेड अर्बन हब
- सलमान खान विवाद पर हेमा शर्मा का खुलासा, करियर को लेकर दिया बयान
- पटना में 12 अप्रैल को राहुल गांधी का बड़ा राजनीतिक दौरा


