नई दिल्ली (mediasaheb.com)
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को सदन में हँगामा कर रहे सदस्यों से COVID-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुये कहा कि यदि जनप्रतिनिधि ही संक्रमण फैलायेंगे तो देश में नकारात्मक संदेश जायेगा।
प्रश्नकाल के दौरान कई विपक्षी दलों के सदस्य हाथों में अपनी माँगों की तख्तियाँ लिए सदन के बीचो-बीच आकर नारेबाजी कर रहे थे। इस पर ओम बिरला ने कहा “सदस्यगण! कोविड संक्रमण और टीके के महत्त्वपूर्ण मामले पर चर्चा हो रही है। पूरा देश जानना चाहता है कि टीके की भारत में क्या स्थिति है। मैं आपसे आग्रह करूँगा, कम से कम मास्क लगाकर रखें। कोरोना संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है। आप खुद अगर संक्रमण फैलायेंगे तो देश में क्या संदेश जायेगा।”
उस समय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया COVID-19
टीके से संबंधित एक पूरक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।
अध्यक्ष ने नारेबाजी कर रहे सदस्यों से कहा “आप जनप्रतिनिधि हैं, जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं। आपको जनता ने चुनकर भेजा है कि कोविड के बारे में चर्चा हो,
टीकाकरण के बारे में चर्चा हो। आप चर्चा नहीं करना चाहते। मास्क खोलकर नारेबाजी कर रहे हैं, तख्तियाँ निकाल रहे हैं। यह उचित नहीं है। कोविड संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन कीजिये।”
उन्होंने कहा कि जनता अपने निर्वाचित नेताओं से मार्गदर्शन प्राप्त करती है। उन्होंने विपक्षी सदस्यों को आश्वस्त किया कि उन्हें हर मुद्दे पर, हर विषय पर चर्चा का मौका दिया जायेगा। वे अपनी-अपनी सीटों पर जायें। हालाँकि उनकी बात का सदस्यों पर असर नहीं हुआ और कुछ देर बाद ही सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।(वार्ता) For English News : the states.news
Tuesday, April 7
Breaking News
- बिना पेट्रोल और बिजली के दौड़ेगी गाड़ी, पेश हुई दुनिया की पहली सोलर एंबुलेंस Stella Juva
- बांगलादेश बॉर्डर से भारत में घुसने की सोचने वाले घुसपैठिये अब कांपेंगे
- एमपी-यूपी को जोड़ने वाले झांसी सदर्न बायपास को मिली मंजूरी, 631 करोड़ की फोर लेन परियोजना स्वीकृत
- ₹2.80 करोड़ पर ‘0’ TAX, क्या आप भी ले सकते हैं? जानें धारा 54F का नियम
- मैक्सिको की खाड़ी’ को दूसरा मिडिल ईस्ट बनाने की तैयारी, भर-भर कर LPG और पेट्रोल दुनिया के कोने-कोने में पहुंचेगा
- केदारनाथ हेली सेवा 10-12 अप्रैल के बीच शुरू, 100% ऑनलाइन बुकिंग और नए नियम लागू
- 7 अप्रैल 2026 का राशिफल: मेष राशि वालों की बढ़ेगी भागदौड़, सिंह और मकर को मिलेगा मेहनत का फल
- बीजेपी स्थापना दिवस पर वसुंधरा राजे के तीखे तेवर, अवसरवादियों की जगह मूल वफादारों को तवज्जो देने की उठाई मांग
- Iran-US Ceasefire: ईरान ने 45 दिन के युद्धविराम और होर्मुज बंद करने की शर्तों को नकारा
- क्या अगले 48 घंटे में US-ईरान के बीच सीजफायर होगा? ईरान का मध्यस्थों को नया प्रस्ताव

