रायपुर, (mediasaheb.com) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर के कोविड-19 वार्ड से सोमवार को 23 रोगियों को डिस्चार्ज किया गया वहीं 11 नए रोगियों को एडमिट किया गया। वीआरडी लैब में 46 सैंपल पॉजीटिव पाए गए।
निदेशक प्रो. (डॉ.) नितिन एम. नागरकर के अनुसार वर्तमान में कोविड-19 वार्ड में 114 रोगी उपचार प्राप्त कर रहे हैं। इनमें 13 गर्भवती महिलाएं और 33 बच्चे शामिल हैं। आयुष में बनाए गए स्क्रिनिंग जोन में 160 संदिग्ध रोगियों की स्क्रिनिंग की गई। यहां 44 सैंपल लिए गए। वीआरडी लैब में हुए टेस्ट में 46 सैंपल पॉजीटिव पाए गए। इनमें 23 राजनंदगांव के, 09 दुर्ग के, 06 गरियाबंद के, 04 रायपुर से, 03 महासमुंद से और 01 बलौदाबाजार का सैंपल शामिल है।

