देहरादून (mediasaheb.com) फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री एवं उनके पति हिमालय दासानी ने
सोमवार को उत्तराखंड के CM त्रिवेंद्र रावत से मिलकर यहां फिल्म सिटी के क्षेत्र
में कार्य करने की इच्छा जताई।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में फिल्मी
हस्तियों का रूझान बढ़ा है। राज्य में युवाओं को फिल्म के क्षेत्र में विभिन्न
प्रशिक्षण दिये जाय तो युवा इस क्षेत्र में अच्छा करियर बना सकते हैं।
उन्होंने कहा कि फिल्म क्षेत्र के साथ ही
आर्गेनिक उत्पादों के क्षेत्र में भी यहाँ काफी सम्भावनाएं हैं। उत्तराखण्ड में आर्गेनिक
नेचर को बढ़ावा देना जरूरी है और आर्गेनिक उत्पादों की डिमांड बहुत अधिक है।
CM त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाने
के लिए भूमि तलाशी जा रही है तथा फिल्म सिटी के लिए भूमि अधिक चाहिए एवं इसके लिए
स्थान भी एयरपोर्ट से कम दूरी पर तलाशने के प्रयास किये जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के युवाओं को
सही दिशा देने की जरूरत है। यदि उन्हें यहां पर फिल्म के क्षेत्र में प्रशिक्षण
मिलता है, तो वे इस क्षेत्र में अच्छा भविष्य बना सकते हैं। यहाँ फिल्म
सिटी बनने से लोगों की आर्थिकी में भी सुधार होगा।
इस अवसर पर विधायक गोपाल रावत, सचिव
पर्यटन दिलीप जावलकर, मुख्यमंत्री
के विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव
आशीष चौहान आदि उपस्थित थे।(वार्ता)
(the states. news)
Saturday, March 28
Breaking News
- तमिलनाडु में 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी DMK, स्टालिन इस सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे
- भारोत्तोलन के 94 किलोग्राम पुरुष वर्ग में अरुणाचल के लालू ताकू ने मारी बाजी
- दिल्ली में इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 160 यात्री सवार और एक इंजन आसमान में बंद हुआ
- कोटा के सुल्तानपुर में दिखा कूनो का शावक KP-2 और मचा हड़कंप
- बिहार के सरकारी स्कूलों में AI की एंट्री, छात्र सीखेंगे मशीन लर्निंग और डिजिटल स्किल्स
- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: छत्तीसगढ़ को 1 सिल्वर, 2 ब्रॉन्ज; कर्नाटक 10 गोल्ड के साथ टॉप पर
- ITBP जवानों की दरियादिली: गर्भवती महिला को 5 किमी कंधों पर उठाकर बचाई जान
- कॉकरोच भगाने के सबसे असरदार घरेलू उपाय
- 31 मार्च को राजगीर पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, नालंदा विश्वविद्यालय दीक्षांत में करेंगी शिरकत
- रांची में आज ट्रैफिक अलर्ट: उपराष्ट्रपति दौरे के चलते कई रास्ते बंद, रूट डायवर्जन लागू

