बिलासपुर, (media saheb.com) कलेक्टर डाॅ. संजय अलंग ने निगम अधिकारियों को शहर में खुले में घूम रहे मवेशियों को नियंत्रित करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि शहर में मवेशियों और कुत्तों द्वारा काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। जिस पर कलेक्टर ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अभियान चलाकर मवेशियों और आवारा कुत्तों को पकड़ा जाए। इसके साथ ही उन्होंने सीएमएचओ को अस्पतालों में रैबीज के इंजेक्शन हमेशा उपलब्ध रखने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने कहा है कि अस्पतालों में पहुंचे घायल मरीज को तुरंत रैबीज के इंजेक्शन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। डाॅ. अलंग ने निगम कमिश्नर को शहर में बढ़ रहे मच्छरों की रोकथाम के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर अलंग ने शहर के सभी इलाकों में मच्छरों पर नियंत्रण के लिये निगम को लगातार फागिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिये कि अस्पतालों से निकल रहे गंदे पानी को सड़क पर ना बहने दें। अस्पतालों का गंदा पानी नालियों में ही जायें, इसके लिए आवश्यकता पड़ने पर निगम नालियों का निर्माण भी करें।(हि.स.)।
Tuesday, October 13
Breaking News
- मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
- बागी विधायक राकेश कल थामेंगे भाजपा का दामन
- आजादी के बाद पहली बार ग्राम चांगेर में पहुंची विकास की रोशनी
- 37 की उम्र में विराट कोहली का नया डेब्यू, पहला पोस्ट वायरल
- भारत की अर्थव्यवस्था वर्ष 2026 और 2027 में 7 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान
- उप मुख्यमंत्री ने बोड़ला में 60 लाख रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, बच्चों से भरी नाव नदी में डूबी; 8 मासूमों की मौत
- एम्स भोपाल में पोस्टमार्टम होगा आसान, खास ट्रॉली से एक जगह मिलेंगे सभी जरूरी औजार
- बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, इंदौर-भोपाल हाईवे पर रात में चक्काजाम; 2 किमी तक लगी कतारें

