रायपुर (mediasaheb.com)
पर्यटन मंत्री
श्री ताम्रध्वज साहू की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ के स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल
मैनेजमेंट (आई.एच.एम.) नवा रायपुर को राष्ट्रीय होटल प्रबंध एवं कैटरिंग
टेक्नॉलाजी परिषद (एन.सी.एच.एम.सी.टी.) ने मान्यता प्रदान कर दी है। मान्यता मिलने
के बाद अब स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के डिग्रीधारी देश-विदेश के
विभिन्न संस्थानों में कार्य कर सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ
होटल मैनेजमेंट का गठन वर्ष 2006 में किया गया था। मान्यता प्राप्त होने के साथ
ही शैक्षणिक सत्र 2020-21 से अध्यापन कार्य प्रारंभ हो चुका है।
वर्तमान में आईएचएम में कुल 53 छात्र अध्ययनरत है, जिन्हें बीएससी
(एचएचए) (3 वर्षीय पाठ्यक्रम), डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन (01 वर्षीय पाठ्यक्रम), डिप्लोमा इन फूड
एंड बेवरेज सर्विसेस (01 वर्षीय पाठ्यक्रम) और डिप्लोमा इन हाउस किपिंग
ऑपरेशन (01 वर्षीय पाठ्यक्रम) की ऑनलाईन शिक्षा प्रदान की जा रही है।
छत्तीसगढ़ पर्यटल मण्डल के अधिकारियों ने
बताया कि इसका उद्देश्य होटल प्रबंधन एवं हॉस्पिीटिलिटी विषयों पर शोध तथा
अनुसंधान के साथ ही छत्तीसगढ सहित अन्य राज्यों के शिक्षित युवाओं को हास्पीटिलिटी
के क्षेत्र मे प्रशिक्षण प्रदान कर, सत्कार सेवा के लिए उत्कृष्ट मेनपावर उपलब्ध
कराना है। (the states. news)
Thursday, August 20
Breaking News
- नगरीय निकायों को विभिन्न मदों में 74.88 करोड़ आबंटित
- CG जनसम्पर्क विभाग में बड़ा तबादला, उप संचालक से सहायक ग्रेड-3 तक अधिकारियों-कर्मचारियों के बदले पद
- शासकीय योजनाओं और सामाजिक संस्थाओं की सर्वश्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को जोड़कर बनेगा जॉइंट एक्शन प्लान: राज्यमंत्री गौर
- आईटीआई को उद्योगों से जोड़कर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएं: मुख्यमंत्री
- जापान के साथ टैलेंट व टेक्नोलॉजी का गठजोड़
- ठग्गांव स्कूल की 18 छात्राओं को मिली साइकिल, मंत्री ने कहा-गांवों की तस्वीर बदल रही है
- SBI के लाखों ग्राहकों को झटका! 4 बार से ज्यादा ₹500 निकाला तो लगेगा ₹15 चार्ज
- अपर कलेक्टर ने फॉर्मर आईडी कैंप का किया निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों को दिए उपस्थित होने के निर्देश
- आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न
- छत्तीसगढ़ के योगेश साहू ने KBC में जीते 50 लाख, IAS बनने के लिए छोड़ी नौकरी

