रायपुर (mediasaheb.com) खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता
संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत ने गत दिनों अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम अड़ची
में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत फलदार पौधे का रोपण किया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा वृक्षारोपण को बढ़ावा देने और
किसानों को वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित करने के लिए मुख्यमंत्री वृक्षरोपण
प्रोत्साहन योजना का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया गया है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में खाद्य मंत्री
श्री अमरजीत भगत भी जुडे़ हुए थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पौधा रोपण के बाद
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरगुजा जिले के किसानों से चर्चा कर खेतों में
पौधा रोपण के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किसानों को बताया कि
मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत स्वयं के खेतों में वृक्षारोपण
करने पर आगामी तीन वर्षों तक 10 हजार रूपए प्रति एकड़ प्रति वर्ष
के मान से लाभ मिलता रहेगा।
खाद्य मंत्री
श्री भगत ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को बताया कि सरगुजा जिले के आदिवासियों, किसानों का विशेष लगाव महुआ के पेड़ों से रहता है और ये उनकी
आमदनी का एक मुख्य साधन भी है। इस मौके पर औषधी पादप बोर्ड के अध्यक्ष बाल कृष्ण
पाठक सहित सरगुजा कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन
अधिकारी, मुख्य वन संरक्षक., पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी उपस्तिथि थे।(the states. news)
Friday, August 7
Breaking News
- Aaj Ka Rashifal 7 August 2026: मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
- विकसित मध्यप्रदेश-2047’ की वित्तीय रूपरेखा तैयार
- छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दम
- मध्यप्रदेश हॉकी टीम ने रचा जीत का नया अध्याय
- विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा
- मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही
- मध्यप्रदेश में सृजन संवाद अभियान का शुभारंभ
- राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, ₹16 करोड़ के कर्ज पर बैंक ने संपत्ति नीलामी का नोटिस चिपकाया
- इंदौर में शुरू हुई थाईलैंड की हाईटेक TBM मशीन की असेंबलिंग, 24 घंटे में 20 मीटर सुरंग बनाएगी
- ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव-2026 में हुआ छह देशों की सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन

