रायपुर, (media saheb.com) मुख्यमंत्री
भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास के लिए विशेष पैकेज की मांग करने के
साथ ही एनएमडीसी के नगरनार संयंत्र में विनिवेश नही करने की मांग की है।
श्री बघेल
ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग
काउंसिल की वर्चुवल बैठक में यह मांग की। उन्होने प्रदेश में उद्योगों, कृषि क्षेत्र के विकास, अधोसंरचना
विकास, बस्तर अंचल में सिंचाई सुविधा बढ़ाने, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास जैसे राज्य हित के अनेक
विषयों पर राज्य सरकार की योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ को
अतिरिक्त आर्थिक संसाधन उपलब्ध कराने का आग्रह प्रधानमंत्री से किया।
उन्होने कहा
कि छत्तीसगढ़ वनाच्छादित, आदिवासी बहुल और खनिज धारित प्रदेश है
यहां औद्योगिक विकास के लिए विशेष पैकेज की अपेक्षा है। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़
में खनिज कोयले के वृहद भण्डार होने के बावजूद छत्तीसगढ़ कोल ब्लॉक से वंचित है।
इस कारण छत्तीसगढ़ की सार्वजनिक उपक्रम इकाई के लिए कोल ब्लॉक आबंटित किया जाए।
उन्होने वर्ष 2014 के बाद खनिजों की रॉयल्टी दरों में
वृद्धि नहीं होने का उल्लेख करते हुए रॉयल्टी दरों में संशोधन किए जाने की मांग
की।
CM बघेल ने बैठक में बस्तर के नगरनार
इस्पात संयंत्र का विनिवेश नहीं करने का भी आग्रह किया है।उन्होंने कहा कि
छत्तीसगढ़ विधानसभा में इस संबंध में शासकीय संकल्प भी पारित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में उद्योगों के विकास और निर्यात का बढ़ावा देने के लिए
रायपुर में कार्गों हब स्थापित करने की मंजूरी देने और निर्यात के लिए पोर्ट की सुविधा
उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ लैण्डलॉक्ड राज्यों में
शामिल है, इसलिए छत्तीसगढ़ को परिवहन लागत की
सुगमता हेतु औद्योगिक गतिविधियों के लिए अंतरदेशीय परिवहन अनुदान दिया जाए, ताकि छत्तीसगढ़ से निर्यातक एवं कृषि आधारित उद्योगों के विकास
को गति मिल सके।(वार्ता) (the states. news)
Saturday, May 23
Breaking News
- पटना एआई समिट में मुख्यमंत्री का बयान, हरे गमछे वाले उदाहरण पर माहौल हुआ हल्का
- सोनूघाट–बरहज फोरलेन जल्द शुरू होने का सीएम योगी ने दिया आश्वासन, जनता में जगी उम्मीद
- AI समिट में सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- ‘हरे गमछे वाले को पकड़ना है’; 19 हजार करोड़ से बनेगा गंगा एक्सप्रेसवे
- ट्रैफिक पुलिस को मिली रिफ्लेक्टिव सेफ्टी जैकेट, राडा ने दिया हरियाली बढ़ाने का संदेश
- ऑयल कंपनियों के नए नियम से बढ़ी मुश्किलें, भोपाल निगम को अब ₹49 महंगा पड़ेगा डीजल
- बदलते बस्तर की नई तस्वीर, बंदूक के साए से सुशासन की छांव तक
- अलीगढ़ में UPSC प्रीलिम्स की तैयारी: 11 केंद्रों पर 4467 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
- राहु गोचर का असर: शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश से 5 राशियों को बड़ा लाभ
- जशपुर के किसान खेती में बना रहे हैं अलग पहचान
- सिंहदेव-बैज विवाद पर मंत्री खुशवंत साहेब का हमला, बोले- ‘सरकार में सिर्फ जेब भरने आना चाहते हैं’

