रायपुर(mediasaheb.com ) भारतीय जनता पार्टी (#Bjp ) के प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली के जामिया (#Zamiya ) मिलिया इस्लामिक युनिवर्सिटी की आड़ में फैले उन्माद में छत्तीसगढ़ सरकार और प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों की भूमिका को भी जांच के दायरे में लिया जाना चाहिए। श्री उपासने के मुताबिक हाल ही दिल्ली रैली (#Delhi Railly )में कांग्रेस (#Congress ) अध्यक्ष सोनिया गांधी (#Sonia Gandhi ) ने सीएए-एनआरसी (#NRC) मुद्दे पर देशभर के लोगों से विरोध प्रदर्शन के लिए अपील की थी। ‘नकली गांधी परिवार’ की भक्ति और परिक्रमा करके राजनीतिक मूल्यों से खिलवाड़ कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल(#bhupesh Baghel ) के साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने छत्तीसगढ़ (#Chhattisgarh ) के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जामिया का स्टूडेंट बताकर दिल्ली भेजा और उन्माद को फैलाने में सहयोग किया। इस मामले में अन्य प्रदेश के कांग्रेस (#Congress ) के एक पूर्व विधायक की संलिप्तता की जानकारी भी टी.वी. समाचारों (#T.V. News’s ) से मिली है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस (#Delhi Police ) को भी छत्तीसगढ़ कांग्रेस से जुड़े इस मामले की बारीकी से जांच करनी चाहिए और प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित अन्य सत्ताधीशों व कांग्रेस नेताओं की भूमिका को भी जांच के दायरे में लाना चाहिए। सवाल उठता है कि क्या कांग्रेस रैली में प्रदेश से सात हजार लोगों को इसी उन्माद को फैलाने के लिए ले जाया गया था?
Monday, October 26
Breaking News
- मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना : कांकेर में दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू, दूरस्थ गांवों को मिलेगी परिवहन सुविधा
- प्रदेश के 309 पारंपरिक वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र
- लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा : राज्य मंत्री गौर
- सऊदी अरब में भारतीयों के लिए अलर्ट, मिसाइल-ड्रोन हमलों के वीडियो बनाने और शेयर करने पर चेतावनी
- शिवपुरी के भीमपुर में बनेगा बड़ा न्यूक्लियर पावर प्लांट, जमीनों के दाम 4 गुना
- एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय भोपाल में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर
- रांची के मोरहाबादी में ₹3.26 करोड़ से बनेगा आधुनिक वेंडिंग जोन, 205 दुकानदारों को मिलेगी जगह
- मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट कला अब श्रीलंका में दिखाएगी हुनर
- ₹1,500 करोड़ की विदेशी सुपारी तस्करी का खुलासा, वाराणसी की दो फर्में ED की जांच के घेरे में
- भोपाल बस स्टैंड पर भीषण आग, 3-4 बसें जलकर खाक

