ढाका (mediasaheb.com) । भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि भारत अक्तूबर में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की मेजबानी के लिए उत्सुक है। जयशंकर बांग्लादेश की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। विदेश मंत्री बनने के बाद जयशंकर की यह पहली बांग्लादेश यात्रा है। भारत के विदेश सचिव रह चुके जयशंकर ने कहा कि उनकी सद्भावना यात्रा का मकसद अक्टूबर में हसीना के आगामी दौरे के दौरान मुद्दों पर चर्चा करना है। द्विपक्षीय वार्ता के बाद मीडिया से बात करते हुए जयशंकर ने कहा कि बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमेन के साथ उनकी सार्थक बातचीत हुई। ढाका में भारतीय उच्चायोग ने जयशंकर के हवाले से कहा कि भारत अक्तूबर में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की मेजबानी के लिए उत्सुक है। उन्होंने कहा कि संबंध रणनीतिक भागीदारी से आगे के हैं और पूर्व में विदेश सचिव के तौर पर और अब विदेश मंत्री के तौर पर इस संबंध के साथ जुडऩा उनका सौभाग्य है। उन्होंने कहा, ”हमारा मानना है कि जब सुरक्षा की बात आती है, अपराध, आतंकवाद और अतिवाद के खिलाफ वृहद भागीदारी से दोनों देशों के लोगों को सीधा फायदा मिलता है।
Sunday, June 7
Breaking News
- यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: 32,679 पदों के लिए 28.86 लाख अभ्यर्थी, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
- पिछड़ा वर्ग के कल्याण, सामाजिक न्याय और विकास संबंधी विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा
- समृद्ध, संगठित और शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- बंगाल हार के बाद टीएमसी में हलचल, विपक्षी बैठक में शामिल होंगी ममता
- भागवत कथा श्रवण से मिटते हैं दुःख-दर्द, संसार का होता है कल्याण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- कड़कड़डूमा कोर्ट के स्कैनिंग रूम में आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू
- रायसेन में आत्महत्याओं से दहशत, 10 दिन में 3 युवाओं ने फंदे पर झूलकर दी जान
- सुपेबेड़ा की वर्षों पुरानी पानी की समस्या होगी दूर, CM साय ने एनीकट निर्माण के लिए दिए 7 करोड़
- सिक्किम के ऐतिहासिक थंगू सेरतोक गुम्पा मठ में भीषण आग, सदियों पुरानी धरोहर राख
- गिल को टी20 टीम से बाहर रखने की बड़ी वजह आई सामने


