रायपुर (mediasaheb.com)
छत्तीसगढ़ शासन के
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ितों को
जिला कलेक्टर के माध्यम से अर्थिक अनुदान सहायता स्वीकृत की जाती है। कोरिया जिले
में 8 और उत्तर बस्तर कांकेर में एक प्रकरण में 36 लाख रूपए की
आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
राजस्व पुस्तर परिपत्र 6-4 के तहत कोरिया
जिले की मनेन्द्रगढ़ तहसील के ग्राम नारायणपुर के धर्मपाल की मृत्यु पानी में डूबने
से हो जाने के कारण परिजनों को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
बैकुंठपुर तहसील के ग्राम तिलवनडांड के बजरंगी, ग्राम शिवपुर की गीता सिंह, ग्राम टेंगनी के रामेश्वर, टेमरीग्राम के
अनिल और रामबाई और ग्राम रकेया के महेश की पानी में डूबने से तथा शिवपुर ग्राम की
फुलेश्वरी की सांप के काटने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतकों के परिजनों को
चार-चार लाख रूपए की आर्थिक् सहायता स्वीकृत की गई है। कांकेर जिले की तहसील
भानुप्रतापपुर के ग्राम जातावाड़ा के जितेन्द्र कुमार की सर्प के काटने से मृत्यु
होने के कारण उनके परिजनों को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।(the states. news)
Monday, August 17
Breaking News
- झारखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए AI तकनीक का सहारा, तीन क्षेत्रों में लगे सर्विलांस टावर
- 10 घंटे तक चलेगा ये सीलिंग फैन! बिजली जाते ही नहीं होगा बंद, ₹4,594 में लॉन्च हुआ नया BLDC Fan
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
- बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी मुश्किलें, धीमी ओवर गति पर कट सकते हैं विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंक
- Community Shield: आर्सनल ने मैनचेस्टर सिटी को 3-0 से रौंदा, खिताब के साथ नए सीजन का आगाज
- टॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने रचा इतिहास, दुनियाभर में कमाए 2 अरब डॉलर
- Cincinnati Open 2026: नोवाक जोकोविक को बड़ा झटका, तिरांते ने 24 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन को हराया
- जगदलपुर में 3 करोड़ के गबन मामले में एक और प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, लोन खातों से जुड़ा है मामला
- BJP New Team: नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, स्मृति ईरानी महामंत्री; वसुंधरा राजे-राम माधव को बड़ी जिम्मेदारी
- आतंकवाद पर बड़ा प्रहार! शहजाद भट्टी नेटवर्क पर शिकंजा, 14 राज्यों में 253 संदिग्ध हिरासत में

