रायपुर (media saheb.com) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 2400 नए संक्रमित मरीज मिले हैं,इसके साथ ही एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में कल की तुलना में फिर पिछले 24 घंटे में लगभग डेढ़ गुना से अधिक नए संक्रमित मरीज मिले है। राजधानी रायपुर में सर्वाधिक 752 नए मरीज मिले हैं,जबकि बिलासपुर में 326,दुर्ग में 314,रायगढ़ में 247,जशपुर में 144,जांजगीर में 126,कोरबा में 122,सरगुजा में 55,कोरिया में 54 एवं राजनांदगांव में 46 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान बिलासपुर में एक मरीज की मौत हो गई।राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 6905 हो गई है।इस दौरान 56 मरीजो को अस्पताल एवं होम आइसोलेशन से छुट्टी दी गई। राज्य में इस दौरान 48 हजार 832 सैम्पलों की जांच की गई। राज्य में इसके साथ ही औसत संक्रमण दर 4.91 प्रतिशत पर पहुंच गई है।।(वार्ता)
Monday, August 17
Breaking News
- चित्रकूट में उफनी मंदाकिनी, रामघाट की सभी सीढ़ियां डूबीं; दुकानों में घुसा पानी, SDRF तैनात
- अशोक धाम मंदिर में भगदड़, 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत; 19 घायल
- सोशल मीडिया पर बच्चों के अश्लील कंटेंट को लेकर SC सख्त, केंद्र से मांगा जवाब; प्लेटफॉर्म्स की भूमिका पर उठे सवाल
- Sikkim DA Hike: सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 2% बढ़ोतरी; जनवरी 2026 से मिलेगा लाभ
- CG शिक्षक पदोन्नति में TET का पेंच, DEO ने संचालनालय को लिखा पत्र
- Stock Market Down: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 500 अंक टूटा; IT-टेक स्टॉक्स में भारी गिरावट
- 20 अगस्त से बदलेगी शनि की चाल, इन 3 राशियों के लिए खुलेगा धन और तरक्की का रास्ता
- CG में वैद्य फूड प्रोडक्ट पर खाद्य विभाग की छापेमारी, 300 किलो पनीर किया सील
- अटल जी ने निष्कलंक और निष्कपट राजनीति को बढ़ाया आगे, उनके लिए राष्ट्रहित हमेशा रहा सर्वोपरि : सीएम योगी
- उज्जैन महाकाल में भगदड़ जैसी स्थिति, नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के दौरान कई श्रद्धालु घायल


