जेनेवा (mediasaheb.com)| वर्ष
2019 में
वैश्विक अर्थव्यवस्था की रफ्तार पिछले एक दशक के निचले स्तर पर रही।
संयुक्त राष्ट्र
ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। संरा ने विश्व आर्थिक स्थिति और
संभावनाएं 2020 पर
अपनी रिपोर्ट में बताया कि लंबे व्यापारिक विवाद के कारण 2019 में
वैश्विक अर्थव्यवस्था में 2.3 प्रतिशत
से वृद्धि हुई। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 में वैश्विक अर्थव्यवस्था में 2.5 प्रतिशत
से बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, लेकिन व्यापारिक तनाव, वित्तीय उथल-पुथल
या भू-राजनीतिक तनावों में बढ़ोतरी होने पर इस वृद्धि दर में गिरावट आ सकती है।
संरा ने अपनी
रिपोर्ट में कहा है कि वैश्विक आर्थिक गतिविधियों में लंबे समय तक कमजोरी रहने से
सतत विकास के लक्ष्यों को हासिल करने में महत्वपूर्ण झटका लग सकता है, जिसमें गरीबी
उन्मूलन तथा सभी तरह के नौकरियों के निर्माण का लक्ष्य भी शामिल हैं। संरा ने अपनी
रिपोर्ट में कहा है कि व्यापक असमानताएं और गहराते जलवायु संकट दुनिया के कई
हिस्सों में असंतोष को बढ़ावा दे रहे हैं।
उधर, संरा महासचिव
एंटोनियो गुटेरेस ने विश्व समुदाय को अगाह करते हुए कहा, “ये जोखिम विकास की
संभावनाओं पर गंभीर और लंबे समय तक नुकसान दायक प्रभाव डाल सकते हैं।” (वार्ता)
Monday, May 18
Breaking News
- AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, बैंक फ्रॉड केस में ED का बड़ा एक्शन; आतिशी ने उठाया गोवा कनेक्शन
- बिहार में लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई शुरू, मुजफ्फरपुर के राजस्व अधिकारी सस्पेंड
- 19 मई को बुध का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों के लिए बढ़ सकती हैं चुनौतियां
- काला हिरण शिकार मामला: सलमान खान की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई टली, 13 जुलाई को अगली तारीख
- घर के ये 6 डिवाइस चुपचाप खा रहे हैं बिजली, UPPCL ने दी स्टैंडबाय मोड से बचने की सलाह
- जगदलपुर नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, बस पलटने से शिक्षिका की मौत, 15 घायल
- WNBA स्टार केल्से मिशेल की सफलता की कहानी: संघर्ष से लेकर सुपरमैक्स डील तक का सफर
- योगी सरकार स्मार्ट कृषि, आधुनिक तकनीक और बाजार उन्मुख नीतियों से प्रदेश को बनाएगी कृषि विकास का राष्ट्रीय मॉडल
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, कहा- सरकार ने दिया सम्मान
- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ की प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण


