जम्मू, (mediasaheb.com) । देश का दूसरा सबसे बड़ा मौलाना आजाद क्रिकेट स्टेडियम ( MA) बुधवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने खिलाड़ियों को समर्पित किया। इस स्टेडियम का 42.17 करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री विकास कार्यक्रम (पीएमडीपी) के तहत कायाकल्प किया गया है। इसमें 17500 दर्शक बैठ सकते हैं। एमए स्टेडियम अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं से लैस है और इस स्टेडियम में विशेष तौर पर क्रिकेट गतिविधियां ही होंगी। इस स्टेडियम में हाई टॉवर फ्लड लाइट, अधिक दर्शकों के बैठने की क्षमता वाली पवेलियन है।
बुधवार को उपराज्यपाल के उद्घाटन के बाद खिलाड़ियों के बीच एक फ्रेंड्ली क्रिकेट मुकाबला भी आयोजित किया गया। इससे पूर्व एमए स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों ने उपराज्यपाल व दर्शक दीर्घा में मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों, राजनीतिज्ञों के समक्ष जूडो, जिम्नास्टिक, वुशु और योग का प्रदर्शन भी किया। उपराज्यपाल ने खिलाड़ियों व राज्यवासियों को स्टेडियम की बधाई देते हुए कहा कि इससे युवाओं में खेल की भावना बढ़ेगी। उन्होंने इस बात का विश्वास भी दिलाया कि आने वाले सालों में खिलाड़ियों को खेल क्षेत्र में और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि घाटी के हालात तेजी से बेहतर हो रहे हैं। लगातार मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाली की समीक्षा की जा रही है और जल्द ही इसे बहाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए कोई भी कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि यहां के लोग हर मामले में सहयोग करते हैं और अब वह जम्मू-कश्मीर के विकास में भी अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। (हि.स.)
Friday, August 28
Breaking News
- जेपीएनआईसी पर अखिलेश के आरोपों पर बीजेपी नेताओ और मंत्रियों का पलटवार, बोले- विकास का चश्मा लगाइए, सच्चाई दिखेगी
- तेंदुओं के अवैध शिकार और अंगों की तस्करी मामले में एक और आरोपी मुरैना से गिरफ्तार अब तक 3 राज्यों से 15 आरोपी गिरफ्तार
- अखिलेश ने कैंसिल की सहारनपुर की रैली, राजभर ने कसा तंज, बोले- हिम्मत है तो सभा करके दिखाइए
- ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
- छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण खनिजों की नीलामी को मिलेगा नया विस्तार
- नक्सल भय का अंत, अबूझमाड़ में फिर जीवंत हुई ‘घोटुल’ की गौरवशाली परंपरा
- पैसे दोगुने करने का झांसा देकर 2 करोड़ रूपए की धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजगढ़ पुलिस ने किया पर्दाफाश
- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, हर काम समयबद्ध ढंग से पूरा हो: मुख्यमंत्री योगी
- कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भविष्य होगा डिजिटल और सुरक्षित, योगी सरकार ने अपार आईडी पर बढ़ाया फोकस
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल


