प्रयागराज, (media saheb.com) |कानपुर में इत्र कारोबारी के ठिकानो पर छापेमारी की कार्रवाई के बीच समाजवादी पार्टी (SP) पर निशाना साधते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो समाजवादी इत्र बनाते थे उनके घर से गरीबों की आह निकल रही है। पिछले दो-तीन दिनों में 257 करोड़ रुपये और आज के दिन 80 करोड़ रुपये और लगभग 400 कुंतल सोना-चांदी बरामद हुआ है। पिछली सरकारों ने गरीबों की अन्न और विकास योजनाओं का पैसा लूटकर रखा था, वह आज निकल रहा है।
प्रयागराज में प्रधानमंत्री आवास योजना का शिलान्यास व 31 परियोजनाओं का लोकार्पण- शिलान्यास करने के मौके पर योगी ने रविवार को कहा कि इसी प्रयागराज के अंदर माफियाओं ने करोड़ों रुपये की गरीबों और सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रखा था। हमारी सरकार ने अपराधियों और माफियाओं पर जीरो टालरेंस की नीति पर काम किया और केवल प्रयागराज में ही हजारों करोड़ की जमीन को इनके कब्जे से छुड़ाया है। इन जमीनों पर गरीबों के लिए आवास बनाए जाएंगे जिससे वह सुख से अपना जीवन व्यतीत कर सकें।(वार्ता)
Friday, August 7
Breaking News
- जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बड़े आतंकी साजिश का खुलासा, पाकिस्तान से हो रहा था ऑपरेशन; पेट्रोल बम हमले की थी तैयारी
- अभिजीत दीपके ही नहीं, CJP के कई पदाधिकारियों का भी AAP से कनेक्शन; नए खुलासे से बढ़ी चर्चा
- राजस्थान में मेडिकल कॉलेज प्राचार्य नियुक्ति नियम बदले, उम्र सीमा समाप्त हुई
- बिहार में 51 हजार करोड़ निवेश, स्टील, टेक्सटाइल और परमाणु ऊर्जा क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा
- ₹370 बिरयानी विवाद के बाद कॉमेडियन प्रणीत मोरे की वापसी
- 7 अगस्त: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सीएम योगी देंगे पुरस्कार, टेक्सटाइल पार्क समेत कई बड़ी घोषणाएं संभव
- OP राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- ‘श्रीकृष्ण के नहीं, कंसवंशी हैं’
- विनीसियस जूनियर पर पैसों की बारिश! इंग्लिश क्लब ने दिया करोड़ों की सैलरी वाला मेगा ऑफर
- CG में 90 लाख की ऑनलाइन ठगी का खुलासा, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार


