लॉस-एंजेल्स, (media saheb.com) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कैलिफोर्निया बुलेट ट्रेन के लिए ढाई अरब डॉलर की दी गई मदद से हाथ खींच लिया है। उन्होंने बुलेट ट्रेन अथॉरिटी के प्रेजीडेंट को सीधे एक पत्र लिखकर ढाई अरब की आर्थिक मदद को वापस करने की मांग की है। ट्रम्प ने इसके अलावा 9290 लाख डॉलर की मदद भी रोक दी है। कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने इसे बदले की कार्रवाई बताया है। उन्होंने कहा कि सोमवार को सोलह राज्यों के नेतृत्व में राष्ट्रपति ट्रम्प की ओर से मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाए जाने के लिए इमरजेंसी की घोषणा के आदेश को कैलिफोर्निया फेडरल कोर्ट में चुनौती दी गई थी। यह बुलेट ट्रेन सान-फ्रांसिसको से लॉस एंजेल्स के बीच बनाई जा रही है, जिसे डेमोक्रेटिक पार्टी बहुल कैलिफोर्निया प्रशासन एक स्वप्न मान कर चल रहा है।(हि.स.)।
Saturday, March 7
Breaking News
- BJP विधायक कालूहेड़ा की सीएम हाउस में खिंचाई, बोले- अब सिंहस्थ के कामों में करूंगा सहयोग
- वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी भी नहीं कर पा रहे कमाल, T20 World Cup 2026 में इन 3 की फॉर्म से बढ़ी भारत की चिंता
- MP में टीचरों के लिए नया नियम: 2 साल में पास करनी होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, नहीं तो जाएगी नौकरी
- बिहार में सीएम बदलाव की अटकलें तेज, अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया
- धुरंधर 2 का ट्रेलर आया और सोशल मीडिया बोला – ये फिल्म नहीं, सीधी वॉर्निंग है!
- घुसपैठियों पर अमित शाह का सख्त संदेश, बोले— केदारनाथ से कन्याकुमारी तक एक-एक को देश से बाहर करेंगे
- ऑल इंग्लैंड ओपन 2026: लक्ष्य सेन सेमीफाइनल में, वर्ल्ड नंबर 6 को हराकर रचा इतिहास
- देवजी एनकाउंटर के बाद असर, 124 माओवादी करेंगे सरेंडर; संगठन की सैन्य ताकत कमजोर
- क्वींस ऑन द व्हील्स 3.0 को CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, 1400 KM का सफर करेंगी 25 जांबाज बाइकर्स
- खाड़ी क्षेत्र में युद्ध लंबा चला तो बढ़ेगी महंगाई, भारत पर असर सीमित रहेगा: SBI रिपोर्ट


