नई दिल्ली/न्यूयॉर्क
(www.mediasaheb.com) कोरोना वायरस (COVID-19) की
वैक्सीन के तैयार होते ही दुनियाभर में शुरू होने वाले टीकाकरण कार्यक्रम को सफल
बनाने के उद्देश्य से यूनीसेफ ने अपने गोदामों में 52 करोड़ सीरिंज का भंडारण करने की घोषणा की है।
दुनियाभर में कहर
बरपाने वाले कोविड-19 के
संक्रमण से मुक्ति पाने के लिए इसकी वैक्सीन तैयार करने की कोशिशें जोर-शोर से हो
रही हैं और साथ ही इसके तैयार होने पर लोगों तक इसकी जल्द पहुंच सुनिश्चित करने के
लिए भी योजनायें तैयार की गयी हैं। वैक्सीन की पहुंच आम लोगों तक सुनिश्चित करने
के लिए कई चीजों की आवश्यकता होती है और इंजेक्शन देने के लिए पहली आवश्यकता तो
सीरिंज की ही होती है। यूनीसेफ का कहना है कि टीकाकरण कार्यक्रमों में सीरिंज की
जरूरत को ध्यान में रखते हुए ही उसने 52 करोड़ सीरिंज का भंडार करने की योजना बनायी है।(वार्ता)
Tuesday, July 21
Breaking News
- ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 होगा सबसे छोटा संस्करण, 10 खेल शामिल
- मॉनसूनी बारिश से खिले किसानों के चेहरे, धान रोपनी हुई तेज
- महादेव बेटिंग ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट का आरोप
- 330 KM का विंध्य एक्सप्रेसवे देगा रफ्तार, प्रयागराज से मिर्जापुर होते हुए दिल्ली तक सफर होगा आसान
- योगी कैबिनेट के 18 प्रस्तावों को मंजूरी, मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी; दो नए एक्सप्रेस-वे भी बनेंगे
- ट्रंप का टैरिफ बम! कनाडा पर 50% आयात शुल्क का ऐलान, व्यापारिक तनाव बढ़ा
- दिवाली पर पटना आने वाले यात्रियों को हवाई किराए का बड़ा झटका
- आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची
- कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् वृक्षारोपण
- गांवों में गरीबों से नहीं लिया जाएगा टैक्स, सम्राट चौधरी ने किया साफ

