मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम अपनी आने वाली फिल्म ‘लॉस्ट‘ में पत्रकार का किरदार निभाती नजर आयेंगी। यामी गौतम फिल्म ‘लॉस्ट’ की शूटिंग आज से कोलाकाता में शुरू करेंगी। फिल्म में यामी गौतम, खोजी पत्रकार के किरदार में नजर आयेंगी। फिल्म में पंकज कपूर और राहुल खन्ना भी मुख्य भूमिका में हैं।यह फिल्म अनिरुद्ध रॉय चौधरी के निर्देशन में बनेगी। ‘लॉस्ट’ की कहानी कोलकाता में सेट की गई है। इस फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज और नम: पिक्चर्स मिलकर कर रहे हैं। अनिरूद्ध रॉय के साथ-साथ खुद यामी ने भी तय किया है कि पत्रकार के किरदार को टिपिकल सूटेड-बूटेड कॉरपोरेट एंकर का गेटअप नहीं प्रदान करना है। उसके बजाये ग्राउंड जीरो पर काम करने वाली खोजी पत्रकार के गेटअप को तरजीह दी गई है।(वार्ता) For English News : the states.news
Wednesday, March 18
Breaking News
- 18 मार्च 2026 राशिफल: जानें किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, और किसे सतर्क रहना होगा
- CBSE 10वीं बोर्ड: LOC जमा करने की प्रक्रिया शुरू, जानें पात्रता और जरूरी नियम
- ई-ऑफिस में समयबद्ध कार्य करने और उपस्थिति में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य सचिव ने किया सम्मानित
- पीएम मोदी से मिले Eknath Shinde, मिडिल ईस्ट युद्ध समेत अहम मुद्दों पर चर्चा
- बंगाल चुनाव में TMC का बड़ा दांव: सभी सीटों पर उम्मीदवार घोषित, भवानीपुर से ममता बनर्जी मैदान में
- कर्तव्यपालन, दूसरों की सेवा मानवता का आधार : राज्यपाल पटेल
- EPFO नियमों में बड़ा बदलाव: सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
- छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
- ईरान में सत्ता के गलियारों में हलचल, मोजतबा खामेनेई के लीक ऑडियो ने मचाया बवाल
- दीक्षा प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी समाज और देश के विकास में सहयोग दें और बने जिम्मेदार नागरिक : राज्यपाल पटेल

