नई दिल्ली
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 'क्रिकेट का मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर हार के बादल मंडरा रहे हैं। दरअसल, साउथ अफ्रीका जीत से महज 69 रन दूर है और कंगारुओं को अगर यह मैच अपने नाम करना है तो उन्हें 8 विकेट चटकाने होंगे। ऐसे में अगर ऑस्ट्रेलिया को हर मिलती है तो इस चैंपियन टीम के लिए यह काफी दर्दनाक होगा। ऑस्ट्रेलिया टीम को उनके बेमिसा रिकॉर्ड्स और आईसीसी ट्रॉफी के लिए जाना जाता है। क्रिकेट के इतिहास में इस टीम ने अभी तक सर्वाधिक 10 आईसीसी ट्रॉफी जीती है। ऐसे में फैंस यह जानने को इच्छुक हैं कि आखिरी बार कब ऑस्ट्रेलिया फाइनल में हारा था।
ऑस्ट्रेलिया ने पिछले 10 सालों में 2 वनडे वर्ल्ड कप (2019, 2023) 1 टी20 वर्ल्ड कप और 1 WTC का खिताब जीता था। जब भी टीम फाइनल में पहुंची है तो खिताब उठाने में कामयाब रही है। ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी टूर्नामेंट में आखिरी बार फाइनल में हार का सामना 2010 में करना पड़ा था जब इंग्लैंड ने उन्हें हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। वेस्टइंडीज में खेले गए उस टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड ने कंगारुओं को 7 विकेट से धूल चटाई थी। अगर ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ WTC 2025 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ता है तो यह पिछले 15 सालों में उनकी फाइनल में पहली हार होगी। इसी के साथ स्टीव स्मिथ के करियर पर धब्बा भी लग सकता है। दरअसल, स्टीव स्मिथ 2010 टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे और वह लॉर्ड्स में जारी WTC फाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल रहे हैं। अगर ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका से हारता है तो स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के इतिहास के पहले खिलाड़ी बनेंगे जिनके नाम दो फाइनल हारने का शर्मनाक रिकॉर्ड होगा।
Saturday, May 16
Breaking News
- कुटीर और ग्रामोद्योग को नए आयाम देने की तैयारी में मध्यप्रदेश हथकरघा, खादी, रेशम और महिला रोजगार पर विशेष फोकस
- भोपाल में पूर्व जज और उनके वकील बेटे पर दहेज हत्या का केस, 18 घंटे में मिली अग्रिम जमानत
- 16 मई 2026 राशिफल: जानें किस राशि को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता
- कोसमी में सफल बोर खनन से दूर हुआ जल संकट, ग्रामीणों के चेहरे खिले!
- जल गंगा संवर्धन अभियान में व्यापक रूप से हो रहे हैं जल-संरक्षण और जल-संवर्धन के कार्य : जल संसाधन मंत्री सिलावट
- बाल विवाह के खिलाफ छत्तीसगढ़ की निर्णायक लड़ाई
- मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
- 1902 के सर्वे से लेकर 2026 के फैसले तक ऐतिहासिक तथ्य उजागर, मस्जिद से पहले सरस्वती मंदिर होने के दावे पर चर्चा तेज
- भोपाल के डायल 112 हीरोज सतर्कता और त्वरित कार्यवाही से तालाब में कूदी युवती की बचाई जान
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से अल्पसंख्यक परिवारों को मिला सम्मान और सहारा


