रायपुर (mediasaheb.com)| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व रक्त दान दिवस के अवसर पर लोगों से रक्त दान कर लोगों का जीवन बचाने की अपील की है। श्री बघेल ने कहा है हर साल 14 जून को विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित पूरी दुनिया द्वारा रक्तदान को बढ़ावा देने और रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व रक्त दान दिवस मनाया जाता है। श्री बघेल ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वर्ष दुनियाभर के लोगों से एकजुटता के साथ रक्त दान करने और जीवन बचाने कहा है। आज भी कई बार आकस्मिक परिस्थितियों में लोगों को सरलता से रक्त उपलब्ध नहीं हो पाता है। आपात स्थितियों, बीमारी, दुर्घटना सहित प्रसव मामलों में जीवन रक्षा के लिए रक्त की जरूरत होती है। श्री बघेल ने कहा कि रक्तदान महादान के महत्व को जन-जन समझें। रक्त देने में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता। रक्त देना जीवन रक्षा और पुण्य का काम हैं।
Wednesday, September 9
Breaking News
- किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, गुणवत्तापूर्ण बीज और बेहतर कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनकी आय में वृद्धि की जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के मामले में बड़ी कार्रवाई
- 2017 से पहले पोषाहार आपूर्ति में शामिल था शराब माफिया, तीन-तीन महीने नहीं पहुंचता था राशन: सीएम योगी
- जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई की जाए सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- CG में 15 खेल विधाओं में दम दिखाएंगे तकनीकी कॉलेजों के छात्र, प्रतिभा प्रदर्शन का मौका
- कैंसर को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की बड़ी चेतावनी, 2030 तक हर साल 20 लाख मरीज मिलने का अनुमान
- योगी सरकार का दिव्यांगजनों को बड़ा तोहफा, 75 जिलों में लगेंगे सहायक उपकरण-कृत्रिम अंग वितरण शिविर
- झारखंड में आएगा ₹1 लाख करोड़ का निवेश! नई टेक्सटाइल-औद्योगिक नीति से 25 हजार रोजगार का लक्ष्य
- लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था उमर उन नबी! NIA चार्जशीट में 588 गवाह और 395 दस्तावेजों से बड़ा खुलासा
- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिली नई पहचान, अमेठी की अर्चना त्रिपाठी बनीं सफल उद्यमी


