नई दिल्ली mediasaheb.com)| संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम की आज घोषणा कर दी जिसमें कुल 933 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है इनमें से शीर्ष 4 स्थानों पर महिला उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। आयोग द्वारा मंगलवार को घोषित परिणामों में सफल घोषित 933 उम्मीदवारों में 613 पुरूष तथा 320 महिलाएं हैं। सुश्री इशिता किशोर पहले , गरिमा लोहिया दूसरे , उमा हराथी तीसरे तथा स्मृति मिश्रा चौथे स्थान पर रही हैं। शीर्ष 25 उम्मीदवारों में से 14 महिलाएं तथा 11 पुरूष हैं।
पहले स्थान पर रही सुश्री किशोर ने राजनीति शास्त्र और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के विषय के साथ परीक्षा पास की है। वह दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कालेज ऑफ कार्मस की अर्थशास्त्र की छात्रा रही हैं। दूसरे स्थान पर रही सुश्री लोहिया ने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कालेज से कार्मस में पढाई की है। सिविल सेवा परीक्षा में उनके विषय कामर्स और अकाउंटेंसी थे। तीसरे स्थान पर रही सुश्री हराथी ने आई आई टी हैदराबाद से सिविल इंजीनयरिंग में बी टेक किया है। सिविल सेवा परीक्षा उन्होंने वैकल्पिक विषय एंथ्रोपोलोजी के साथ पास की। सुश्री मिश्रा दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कालेज से पढी हैं और सिविल सेवा परीक्षा में उनका वैकल्पिक विषय प्राणी विज्ञान रहा है।
सिविल सेवा 2022 की प्रारंभिक परीक्षा 5 जून 2022 को हुई थी जिसके लिए 11 लाख 35 हजार 697 उम्मीदवारों ने आवेदन किया लेकिन 5 लाख 73 हजार 735 ने परीक्षा दी। इनमें से 13090 उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास की।
इनमें से 2529 उम्मीदवारों ने सितम्बर 2022 में हुई मुख्य परीक्षा पास की जिनमें से 933 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के बाद सफल घोषित किया गया। सफल उम्मीदवारों में 41 बेंचमार्क दिव्यांग भी शामिल हैं।(वार्ता
Saturday, February 21
Breaking News
- केंद्र सरकार की दोहरी सौगात: कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत
- छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की बंपर भर्ती: 5000 पदों पर जल्द निकलेगा विज्ञापन
- वॉशेबल एप्रन कार्य से रेल यातायात प्रभावित: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनें रद्द, 18 डायवर्ट
- नमो भारत का विस्तार: सराय काले खां से बेगमपुल तक दौड़ेगी हाई-स्पीड रेल, PM करेंगे शुभारंभ
- झारखंड निकाय चुनाव: प्रचार का शोर आज शाम थमेगा, 23 फरवरी को होगा मतदान
- पीएम मोदी की मेरठ रैली को लेकर ट्रैफिक में बदलाव, जानिए कौन-कौन से रूट रहेंगे डायवर्ट
- एमपी में नई रेललाइन के लिए 108 गांवों की जमीन अधिग्रहित, 2030 तक प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य
- 28 फरवरी को आएगी SIR की फाइनल लिस्ट, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल में ज्यूडिशियल ऑफिसर्स तैनात करने का दिया आदेश
- देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में आज ‘AI for संस्कृति’ समिट, परंपरा और तकनीक का संगम
- 1.81 लाख किसानों ने कराया गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन, मंत्री राजपूत ने दी जानकारी


