नई दिल्ली, (mediasaheb.com) | भारतीय महिला शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में अपने अभियान की समाप्ति के बाद कहा कि उनके लिये दो ओलंपिक पदक जीतना एक सपना सच होने जैसा है। 22 साल की उम्र में मनु भाकर ने पेरिस 2024 ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। एक ही ओलंपिक खेलों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहली भारतीय हैं। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा और सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में ये पदक अर्जित किए। हालाँकि वह महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल फाइनल में चौथे स्थान पर रहकर तीसरा पदक जीतने से चूक गईं, लेकिन मनु के प्रदर्शन ने उन्हें एक ओलंपिक में सबसे सफल भारतीय एथलीट के रूप में स्थापित किया।
मनु भाकर ने कहा, “ मैंने यहां पेरिस में जो हासिल किया है, उस पर मुझे अविश्वसनीय रूप से गर्व है। दो ओलंपिक पदक जीतना एक सपना सच होने जैसा है और जबकि मैं तीसरे के बहुत करीब थी। यह हमारे कोचों के समर्थन और हम पर उनके विश्वास के बिना संभव नहीं होता। मैं एनआरएआई, ओजीक्यू, एसएआई,खेल मंत्रालय, हमारे प्रायोजकों और हरियाणा सरकार का भी धन्यवाद देना चाहती हूं। मैंने बहुत कुछ सीखा है, लेकिन अभी और काम किया जाना बाकी है, लेकिन अब आराम करने और जो मैंने हासिल किया है उसका जश्न मनाने का समय है।” 2020 टोक्यो ओलंपिक में असफलताओं का सामना करने के बाद मनु ने मजबूत वापसी के लिए अपने कौशल और मानसिक खेल को परिष्कृत किया। पेरिस 2024 में अपने दो पदकों के साथ मनु एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली एथलीट बन गई हैं।(वार्ता)
Wednesday, May 20
Breaking News
- पटना में TRE-4 भर्ती को लेकर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थी हिरासत में
- ‘ट्विशा को धीरे-धीरे तोड़ा गया’, बहन के दावे के बाद भोपाल पुलिस पर उठे बड़े सवाल
- शहर को आधुनिक और व्यवस्थित बनाने पर जोर, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने गिनाए विकास कार्य
- ‘जय श्रीराम बोलो और पेट्रोल-डीजल सस्ता हो जाएगा’, संजय राउत का BJP पर तीखा तंज
- ‘पार्टनर बनो या 1 करोड़ दो’, बिल्डर को धमकाने वाली हनी गर्ल श्वेता भोपाल से गिरफ्तार
- यूपी में 22 मई से शुरू होगी मकान गणना, बलिया में 799 प्रगणक और 138 सुपरवाइजर तैनात
- बिहार में भूमि अधिग्रहण नियमों में बड़ा बदलाव, बेटी की शादी और संकट में मिलेगा 4 गुना मुआवजा
- जनगणना में गलत जानकारी देना पड़ेगा भारी, मकान नंबर मिटाने पर भी लगेगा जुर्माना
- आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह
- रुपये को मजबूत करने की तैयारी, सोने के बाद अब विदेशी सामानों पर सरकार की सख्ती संभव


