भोपाल, (mediasaheb.com)| मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) का ये लोग क्या बिगाड़ लेंंगे और ऐसे लोगों से जनता भी निपट लेगी। शिवराज सिंह ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया का नाम संबोधित करते हुए कहा कि कोई संघ का क्या बिगाड़ लेगा। कई लोग चले गए। RSS देशभक्तों का संगठन है। देश के लिए जीने और मरने वाले लाखों-लाख स्वयंसेवक तैयार हो गए हैं।
इसके बाद उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस के लोगों की कुंठा नहीं समझ आ रही। कांग्रेस के लोग देख लेंगे, निपटा देंगे, ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, पर ये समझना चाहिए कि ऐसे लोगों को जनता भी निपटा देगी। प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों के संदर्भ में CM चौहान ने कहा कि आखिर वे भी इंसान है, उनका मान-सम्मान है, उनका अपमान नहीं किया जाना चाहिए। दरअसल कांतिलाल भूरिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि कांग्रेस RSS की शाखा में जाने वाले अधिकारियों की सूची तैयार करेगी। कई लोग शाखा में जाकर फोटो ले रहे हैं और BJP कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं, उनकी सूची तैयार करनी पड़ेगी। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा था कि कर्मचारी अपनी सीमा में रहकर कानून का पालन करें, अगर कर्मचारी अधिकारी अपने मर्यादा के खिलाफ जाकर काम करेंगे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।(वार्ता)
Tuesday, March 17
Breaking News
- LPG संकट पर कोर्ट सख्त: केंद्र ने नोटिस का दिया ये जवाब
- उत्तर प्रदेश प्रदेश की नई वित्तीय नीति: जनता के काम में सीधे खर्च हो रहा पैसा
- अपर मुख्य सचिव ने की पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता की समीक्षा
- मुख्यमंत्री ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन चैत्र नवरात्रि से पहले गोरक्षपीठाधीश्वर ने मां के चरणों में लगाई हाजिरी
- मिर्च पाउडर फेंक 1 करोड़ की लूट, बाइक सवार 4 बदमाश फरार
- पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
- राज्य सरकार की प्राथमिकता है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना : मंत्री परमार
- मुख्यमंत्री युवा योजना’ से बदली तकदीर, लखनऊ की खुशी बनीं महिला उद्यमिता की नई पहचान
- पाकिस्तान पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, बोले– अफगानिस्तान में हो रही बर्बरता पर दुनिया चुप क्यों?
- लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विकास कार्यों के लिए 4,525 करोड़ रूपये की स्वीकृति


