मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड के जानेमाने
कलाकार
विद्युत जामवाल अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले जासूसी थ्रिलर फिल्म IB 71 बनाने जा रहे है, जिसमें वह एक खुफिया अधिकारी के किरदार में नज़र आयेंगे।
बतौर निर्माता विद्युत जामवाल पहली फिल्म IB 71बनाने जा रहे है। फिल्म गाज़ी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके संकल्प रेड्डी इस फिल्म को निर्देशित करेंगे। विद्युत इस फिल्म में एक खुफिया अधिकारी के किरदार में नज़र आयेंगे। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है जो सस्पेंस से भरपूर होगी।इस फिल्म में आदित्य शास्त्री की कहानी और स्टोरीहाउस फिल्म्स LLP
की पटकथा होगी। इस फिल्म की शूटिंग 2011 के अंत में शुरू की जायेगी।
विद्युत ने कहा, “भारतीय इतिहास के कुछ सबसे दिलचस्प प्रसंगों ने IB 71को प्रेरित किया है। इस फिल्म के साथ,
एक्शन हीरो फिल्म्स प्रतिभाशाली लेखकों द्वारा परिकल्पित एक दिलचस्प कहानी को उजागर करने का प्रयास करता है। बतौर फिल्म निर्माता, संकल्प रेड्डी के दृष्टिकोण पर मुझे पूरा भरोसा है।”
निर्देशक संकल्प रेड्डी ने कहा, “IB 71यह दर्शाती है कि जीत से पहले क्या होता है और ऐसी वीरता की कहानी बताती है जो बहुत ही अलग है। इस विषय से मैं तब जुड़ा जब मुझे इसकी कहानी सुनाई गई। मुझे बेहद खुशी है कि निर्माताओं ने मेरे विज़न पर जबरदस्त भरोसा दिखाया है, यह फिल्म वास्तव में मेरे लिए बेहद खास है।“For
English News : the
states.news
Sunday, February 15
Breaking News
- लिव-इन रिलेशनशिप और दहेज कानून: सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा स्पष्टीकरण
- 30 हजार फीट पर उड़ान बनी अखाड़ा! यात्रियों के बीच खूनी झड़प, बेल्जियम में इमरजेंसी लैंडिंग
- जयराम रमेश की मांग: घरेलू धन प्रेषण सस्ता और तेज़ बनाने पर जोर
- तिलक से लौटते वक्त मौत का तांडव: ट्रक की टक्कर में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, 10 दिन बाद थी बेटी की शादी
- Valentine’s Day पर बड़ा झटका या मौका? चांदी ₹20,000 सस्ती, सोना भी गिरा—जानें 22-24 कैरेट का ताजा भाव
- कोल्ड्रिफ कफ सिरप मामले में विसरा रिपोर्ट ने खोला सच, मासूमों की मौत का बड़ा खुलासा
- सैन फ्रांसिस्को में लापता भारतीय छात्र, अमेरिकी प्रशासन अलर्ट; दूतावास परिवार के संपर्क में
- PMO का बदलेगा ठिकाना: साउथ ब्लॉक से ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट होंगी कैबिनेट मीटिंग्स
- बांग्लादेश में तारिक रहमान के शपथ समारोह में PM मोदी को न्योता मिलने की तैयारी, BNP कर सकती है आमंत्रण
- भारत-कनाडा CEPA डील पर बढ़ा भरोसा, उच्चायुक्त बोले—समझौता दूर नहीं

