गांधीनगर, (mediasaheb.com) | केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि भारत के अमृत काल की प्रथम और गुजरात की दसवीं वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में ‘संकल्प से सिद्धि के मार्ग’ का अद्भुत सशक्तिकरण हुआ है। श्री शाह ने गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 10वें संस्करण के तीन दिवसीय समिट के समापन समारोह में अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2003 में प्रथम समिट आयोजित हुई थी जिसमें आज गुणात्मक परिवर्तन आया है। एक अर्थ में देखें, तो यह एक युग परिवर्तन की शुरुआत है। आज मैन्युफैक्चरिंग और इन्वेस्टमेन्ट के लिए विश्व में भारत तथा भारत में गुजरात पहली पसंद बना है। इस अवसर पर देश-विदेश के अनेक प्रमुख, राजदूत, उद्योगपति उपस्थित थे।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब देश की शासन धुरा संभाली, तब भारत अर्थव्यवस्था में 11वें क्रम पर था और आज विश्व में पांचवें क्रम पर है। यह निश्चित है कि आगामी समय में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। भारत की अध्यक्षता में जी-20 सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ का मंत्र था। वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के साथ भारत विश्व मित्र के रूप में उभर रहा है। यह हम सभी के लिए गौरव की बात है।(वार्ता)
Tuesday, October 13
Breaking News
- 13 अक्टूबर राशिफल: मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में मिलेगा लाभ?
- मंत्री सारंग ने वार्ड 77 में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
- ऋषभ पंत भारत A टीम से बाहर, कुमार कुशाग्र को मिला मौका
- LoC पर घुसपैठ नाकाम, लश्कर कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर
- MP पर 5.65 लाख करोड़ का कर्ज, डिप्टी CM की लग्जरी कार मांग खारिज
- कफ सिरप कांड: 20 हजार का इनामी अभिषेक निगम गिरफ्तार
- 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, राष्ट्रपति ने जारी किए आदेश
- प्रदेश में फार्म-6 प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी, अब तक 4 लाख 6 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त
- किसानों को रबी सीजन के लिये बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें : ऊर्जा मंत्री तोमर
- टाइम ऑफ डे टैरिफ से 10 लाख उपभोक्ताओं को राहत


