मुंबई(mediasaheb.com) |बॉलीवुड के मशहूर दिग्गज गायक भूपेंद्र सिंह का सोमवार की रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, भूपेंद्र सिंह कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके तमाम चाहनेवाले सोशल मीडिया के जरिये उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। गौरतलब है कि भूपिंदर सिंह ने बॉलीवुड के कई हिट फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी है। उन्होंने ‘मौसम’, ‘सत्ते पे सत्ता’, ‘अहिस्ता आहिस्ता’ और ‘हकीकत’ जैसी कई फिल्मों के लिए गाने गाए हैं। भूपिंदर से चर्चित गानों की बात करें तो ‘प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया’, ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’, ‘बीती ना बिताई रैना’, ‘जिंदगी मिलके बिताएंगे’ शामिल हैं। भूपेंद्र सिंह का निधन संगीत जगत की अपूरणीय क्षति है।(हि.स.)
Saturday, June 27
Breaking News
- Naresh Kumar Goyal के उदयपुर दौरे में कृषि नवाचार, प्राकृतिक खेती और मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर
- जेल में बंद 2 यूट्यूबर्स पर दूसरी FIR, महिला से ₹50 हजार और वीडियो हटाने के लिए ₹2 लाख मांगने का आरोप
- स्मार्टफोन को हर हफ्ते रीस्टार्ट करना क्यों है जरूरी, जानिए इसके बड़े फायदे
- MP High Court में बड़ा खुलासा, बाघों की मौतों के पीछे शिकार की आशंका; NTCA ने किया स्वीकार
- Bharat Coking Coal Limited में बायोमेट्रिक अटेंडेंस घोटाले पर कार्रवाई तेज, एजेंट और क्लर्क को चार्जशीट जारी
- राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा! SBI और ट्रस्ट की SOP पर उठे सवाल, ड्राइवर के पास थीं दानपात्र की चाबियां
- Gold-Silver Price Crash: जून में ₹17,000 टूटा सोना, ₹51,000 लुढ़की चांदी; जानें गिरावट की बड़ी वजह
- डिजिटल दुनिया से विश्व पटल तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का पर्यटन: मंत्री राजेश अग्रवाल
- रायपुर में अब मॉल और कॉमर्शियल भवनों की होगी जांच, कोचिंग सेंटर्स के बाद प्रशासन का बड़ा अभियान
- Rajasthan Cricket Association के चुनाव फिर टले, एडहॉक कमेटी का कार्यकाल 3 महीने बढ़ा


