रायपुर, (mediasaheb.com)| राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारियों के विभिन्न रिक्त पदों की पूर्ति हेतु अभ्यर्थियों द्वारा प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में 16 अगस्त 2023 तक भाग लिया गया। ऐसे अभ्यर्थियों को 19, 20, 21 एवं 22 अगस्त 2023 को विभिन्न दस्तावेज सत्यापन केन्द्र में दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाया गया है। उन्हें एसएमएस के माध्यम से सूचना भी भेजी गयी है। दस्तावेज सत्यापन हेतु 19 अगस्त 2023 को बुलाये गये अभ्यर्थियों में से, जो अभ्यर्थी कतिपय कारणों से संबंधित दस्तावेज सत्यापन केन्द्र में उपस्थित नहीं हो सके हैं, ऐसे अभ्यर्थी 20, 21 एवं 22 अगस्त 2023 में से किसी भी दिन संबंधित दस्तावेज सत्यापन केन्द्र में प्रातः 09.30 बजे उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन करवा सकते हैं। सभी अभ्यर्थी अद्यतन जानकारी हेतु निरंतर संचालनालय की वेबसाइटhttps://cgiti.cgstate.gov.in/notice-board तथा अपने लॉगिन आई.डी. का नियमित अवलोकन करते रहें।
Tuesday, March 3
Breaking News
- मुंबई-दुबई फ्लाइट को मिला मिसाइल अलर्ट, मची अफरा-तफरी; तुरंत उठाया गया बड़ा कदम
- सरकारी दफ्तरों और PM आवास में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य, कलेक्टर का निर्देश—बरसात से पहले पूरा करें काम
- होली पर गुलाल नहीं, चिताओं की राख उड़ती है यहाँ: भीलवाड़ा का वो श्मशान जहाँ आधी रात उमड़ता है जनसैलाब
- सलमान खान का पर्सनल टच: ‘बैटल ऑफ गलवान’ के लिए गैराज से निकली असली विंटेज जीप, ‘मैं हूं’ गाने में दिखा जुनून
- 8वां वेतन आयोग करेगा बड़ा फैसला! क्या केंद्रीय कर्मचारियों के HRA और सिटी कैटेगरी में होगा बदलाव?
- डीएमएफ फंड पर सियासी घमासान: सांसद-विधायकों ने अधिकारियों से पूछा—बिना अनुमति कैसे हुए काम?
- दिल्ली के मायापुरी में लूटपाट गिरोह का भंडाफोड़, पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार
- आरक्षण पर विपक्ष को नहीं मिलेगा मौका, योगी सरकार ने भर्तियों के लिए विभागों को भेजा निर्देश
- पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान – 21वीं सदी का तीसरा दशक बनेगा उत्तराखंड का दशक
- राज्यसभा के लिए नितिन नवीन का नाम तय, BJP की लिस्ट जारी; बिहार से दूसरा उम्मीदवार कौन?


