बुलावायो
भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में महज 107 रन पर समेट दिया है। भारत की ओर से हेनिल पटेल ने सर्वाधिक 5 विकेट अपने नाम किए। भारत ने टॉस जीतकर यूएसए को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। यूएसए को 1.3 ओवर में अमरिंदर गिल (1) के रूप में पहला झटका लगा। टीम इस वक्त तक सिर्फ खाता ही खोल सकी थी। यहां से अर्जुन महेश ने साहिल गर्ग के साथ 45 गेंदों में 28 रन जोड़कर यूएसए को संभालने की कोशिश की, लेकिन 29 के स्कोर पर साहिल का विकेट गंवाने के बाद विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया।
साहिल 28 गेंदों में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि अर्जुन ने 29 गेंदों में 2 चौकों के साथ इतने ही रन बनाए। टीम ने 39 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से नीतीश सुदिनी ने अदनित झांब के साथ पांचवें विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी करते हुए टीम को फिर से संभालने की कोशिश की।
अदनित 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि नीतीश ने 52 गेंदों में 4 चौकों के साथ 36 रन बनाए, लेकिन टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा नहीं सके। भारत की तरफ से हेनिल पटेल ने 7 ओवरों में महज 16 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जबकि दीपेश देवेंद्रन, आरएस अंबरीश, खिलन पटेल और वैभव सूर्यवंशी ने 1-1 विकेट हासिल किया।
आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय टीम वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन और खिलान पटेल के साथ उतरी है।
दूसरी ओर, उत्कर्ष श्रीवास्तव की कप्तानी में यूएसए की टीम में साहिल गर्ग, अमरिंदर गिल, अर्जुन महेश (विकेटकीपर), ऋत्विक अप्पीदी, अदनीत झांब, अमोघ आरेपल्ली, नितीश सुदिनी, सबरीश प्रसाद, अदित कप्पा और ऋषभ शिम्पी शामिल हैं।
Tuesday, May 19
Breaking News
- ‘AI का फायदा सिर्फ कंपनी को!’ सैमसंग के 45 हजार कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान किया
- बस्तर पहुंचे CM योगी, मुख्यमंत्री साय ने किया गर्मजोशी से स्वागत
- Iran-US War: ईरान की 14 शर्तों पर अड़ा अमेरिका, ट्रंप ने ठुकराया प्रस्ताव; समझौते की उम्मीद धुंधली
- बिहार में बनेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, कला शिक्षा को मिलेगा नया आयाम
- मासिक दुर्गाष्टमी 2026: 23 मई को बनेगा शुभ योग, जानें पूजा विधि और महत्व
- यूपी में ग्राम प्रधानों का बढ़ सकता है कार्यकाल, पंचायत चुनाव टलने के संकेत
- पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई ASI और प्रधान आरक्षकों के तबादले
- अभिषेक बनर्जी कौन होते हैं साइन करने वाले?’ बंगाल विधानसभा ने MLA का लेटर लौटाया
- 27 जुलाई 2026 को शनि होंगे वक्री, वृषभ से वृश्चिक तक इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ
- हाईकोर्ट में बच्चों की दो टूक, बोले- बाल संप्रेक्षण गृह में हैं सुरक्षित; सौतेली बहन को नहीं मिली कस्टडी


