नई दिल्ली (mediasaheb.com) | दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली वासियों से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि चुनाव में सत्य की विजय होगी। सुश्री आतिशी ने एक्स पर बुधवार को कहा “दिल्ली का आज का चुनाव, सिर्फ़ एक चुनाव नहीं है, धर्म युद्ध है। यह अच्छाई और बुराई की लड़ाई है। यह काम और गुंडागर्दी की लड़ाई है। मेरी सभी दिल्ली वासियों से अपील है कि अपना वोट डालें। काम के लिये वोट डालें, अच्छाई के लिए वोट डालें। सत्य की विजय होगी।”
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा “प्यारे दिल्लीवासियों, आज वोट का दिन है। आपका वोट सिर्फ़ एक बटन नहीं, ये आपके बच्चों के उज्जवल भविष्य की नींव है। अच्छे स्कूल, बेहतरीन अस्पताल और हर परिवार को सम्मानजनक जीवन देने का अवसर है।” उन्होंने कहा “आज हमें झूठ, नफ़रत और डर की राजनीति को हराकर सच्चाई, विकास और ईमानदारी को जिताना है। खुद भी वोट करें और अपने परिवार, दोस्तों, पड़ोसियों को भी प्रेरित करें। गुंडागर्दी हारेगी, दिल्ली जीतेगी।”आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा “दिल्ली के सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और मतदान अवश्य करें। मतदान हर नागरिक का अधिकार भी है और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का दायित्व भी।”उन्होंने कहा “आपका एक-एक वोट हमारे बच्चों के बेहतर कल के लिए समर्पित होगा। दिल्ली की इस प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए अपने मताधिकार का उपयोग कर अपना योगदान दें।” (वार्ता)
Sunday, September 6
Breaking News
- Rashifal 6 September: रविवार को इन राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन लाभ के बनेंगे योग
- शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं: सीएम योगी
- नेपाल बाढ़ के बाद राहत शिविरों में महिलाओं की मुश्किलें बढ़ीं, ‘पैड हैं मगर अंडरवियर नहीं’
- त्योहारों में घर जाना होगा आसान, दो जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे
- झारखंड में 3500 सरकारी भवनों पर सोलर प्लांट, अब IoT से होगी निगरानी
- पीएम श्री केवी क्रमांक 5 में गुरुओं को नमन, हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस
- ईशा रिखी ने बादशाह से तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- निजी जिंदगी का तमाशा नहीं बनाऊंगी
- बिहार में कल बदलेगा मौसम, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; भारी बारिश की चेतावनी
- गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में सीएम योगी ने की गोसेवा
- ईरान युद्ध की जानकारी लीक होने से ट्रंप परेशान? 50 सैन्य अधिकारियों का कराया पॉलीग्राफ टेस्ट


