वाशिंगटन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एशिया दौरे के आखिरी पड़ाव पर चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग से मुलाकात की। इस दौरान अमेरिका और चीन के बीच बीते कुछ समय से जिन मुद्दों को लेकर तनाव चल रहा था, उन पर भी चर्चा हुई। दक्षिण कोरिया से रवाना होने के बाद एयर फोर्स वन में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान ट्रंप ने जिनपिंग के साथ अपनी मुलाकात के बारे में जानकारी दी।डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे एक व्यापार समझौते पर पहुंच गए हैं, जिस पर जल्द ही हस्ताक्षर हो सकते हैं। ट्रंप ने कहा, "हमारे बीच एक समझौता हो गया है। अब, हम हर साल इस समझौते पर बातचीत करेंगे। मुझे लगता है कि यह समझौता लंबे समय तक चलेगा। यह एक साल का समझौता है और हम इसे एक साल बाद बढ़ा देंगे।"
उन्होंने आगे कहा कि वह और शी जिनपिंग लगभग हर चीज पर सहमत हो गए हैं, जिसमें सोयाबीन व्यापार और फेंटेनाइल से संबंधित शुल्क भी शामिल हैं। जिन मुद्दों पर आप हमेशा बात करते रहते हैं, उनमें से कई पर हमारी चर्चा हुई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "हम कई मुद्दों पर सहमत हैं, बड़ी मात्रा में सोयाबीन और अन्य कृषि उत्पादों की खरीद तुरंत शुरू होने जा रही है।"
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ने जिनपिंग के साथ अपनी मुलाकात को रेट भी किया और कहा, "कुल मिलाकर, शून्य से दस के पैमाने पर, जिसमें दस सबसे अच्छा है, मैं कहूंगा कि यह बैठक बारह थी।" इसके अलावा टैरिफ को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीनी नेता शी जिनपिंग के साथ बातचीत के बाद, वह फेंटेनाइल से संबंधित शुल्क घटाकर 10% कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा, "जैसा कि आप जानते हैं, मैंने चीन में आने वाले फेंटेनाइल के कारण उस पर 20% शुल्क लगाया है, जो एक बड़ा शुल्क है। मैंने इसे 10% कम कर दिया है, इसलिए यह तुरंत प्रभाव से 20% के बजाय 10% हो गया है।"
चीन ने रेयर अर्थ एलिमेंट्स को लेकर जो प्रतिबंध लगाए थे, उसके बाद अमेरिका के साथ तनाव और बढ़ गया। हालांकि, उसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "रेयर अर्थ एलिमेंट्स से जुड़े सभी मुद्दों का समाधान हो चुका है और यह पूरी दुनिया के लिए है। अब वह बाधा दूर हो गई है… रेयर अर्थ के मामले में कोई बाधा नहीं है। उम्मीद है कि कुछ समय के लिए यह हमारी वोकैब्यलरी से गायब हो जाएगा। अमेरिका रेयर अर्थ एलिमेंट की खरीद और उत्पादन जारी रख सकेगा।"
Tuesday, July 28
Breaking News
- समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए अहम उपक्रम साबित होगा खेल – अरुण साव
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- भारत को अस्थिर करने के विदेशी मंसूबे हुए नाकाम
- यूपी में बनेंगे दो नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, तीन बड़े एक्सप्रेसवे होंगे कनेक्ट
- श्रावणी मेले पर रेलवे का बड़ा तोहफा, 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
- एनसीएल निगाही में स्क्रैप चोरी नाकाम, सुरक्षा टीम ने कैंपर पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹20 हजार की चेन बरामद
- सपा शासन में कांवड़ियों का अपमान कैसे भूलेंगे सनातनी- श्यामलाल वाल्मीकि
- धनबाद में अवैध कोयला खनन पर ED का बड़ा एक्शन, 25 ठिकानों पर छापेमारी
- राहुल-ओवैसी के बीच फंसे अखिलेश? राजभर बोले- मुस्लिम वोट बैंक पर बढ़ी घेराबंदी
- अंतरराज्यीय बस स्टैंड की बदहाली ने खोली विकास के दावों की पोल, जिम्मेदार विभागों पर उठे सवाल


