रायपुर (mediasaheb.com)| मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर रेलवे स्टेशन से श्री रामलला दर्शन योजना की स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 850 श्रद्धालुओं का पहला जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया। इस यात्रा से श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और भगवान राम का जय-जयकार करते हुए अयोध्या धाम के लिए निकल चुके हैं। ट्रेन में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भक्तिमय माहौल में श्री रामलला के दर्शन को जा रहे है। ट्रेन को अयोध्या धाम जैसे सुंदर सजावट किया गया है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयालदास बघेल सहित विधायकगण उपस्थित रहे।
अयोध्या धाम की यात्रा करने निकले पारा गांव निवासी श्रीमती शशि ठाकुर और उनकी सहेलियों को बहुत खुशी हो रही है। वे कहती हैं कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री रामलला दर्शन के लिए योजना की शुरूआत की है। इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। क्योंकि अयोध्या के दर्शन हम जैसे लोगों के लिए असंभव था, लेकिन मुख्यमंत्री की पहल पर आज हमें अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन संभव हुए है। आज अयोध्या के लिए रवाना हो रहे है और हमें बहुत खुशी हो रही है।
ग्राम कोपरा के निवासी श्री चेतन कहते है कि हम इस यात्रा से धन्य हुए है, जो हमें श्री रामलला के दर्शन का अवसर मिला। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार का भी आभार व्यक्त करते हुए, जिन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों को श्री रामलला का दर्शन कराने की योजना बनाई। अयोध्या में श्री रामलला के भव्य और सुंदर मंदिर बनाए गए है। श्री रामलला के दर्शन के लिए यात्रा की शुरूआत हो रही है। जिसकी बहुत खुशी हो रही है।
Tuesday, February 17
Breaking News
- ग्वालियर में एलिवेटेड रोड परियोजना के लिए 28 भवन टूटेंगे, खाली प्लॉटों का भी होगा अधिग्रहण
- अगर AI कर देगा सारे काम, तो 800 करोड़ लोग क्या करेंगे? क्या नौकरियां सच में खत्म होंगी?
- जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री में बनेगा 100 धनुष तोप के लिए आधुनिक माउंटेन गन सिस्टम
- MP में पहली बार मोबाइल एप से होगी गिद्धों की गिनती, 7 प्रजातियों पर रखी जाएगी खास नजर
- अचानक बढ़ी गर्मी से गेहूं की फसल पर खतरा, किसानों की बढ़ी चिंता
- 8वें वेतन आयोग की खुशखबरी: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा लाखों रुपये का फायदा
- छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, 82 लाख परिवारों को 2 महीने का राशन एक साथ मिलेगा
- क्या सोना 1 लाख रुपये से नीचे गिर सकता है? रूस की चाल से बाजार में मचा हड़कंप
- Indore Metro: बड़ा गणपति स्टेशन के लिए अगले सप्ताह हटेंगे 16 मकान, बदले में 28 फ्लैट की मांग
- अप्रैल से हर घर दस्तक: जनगणना कर्मचारी घर-घर जाएंगे, प्रशासन किसी से यह 1 चीज नहीं पूछेगा


