मुंबई, (mediasaheb.com)| बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। भैया जी ,मनोज बाजपेयी के करियर की 100वीं फिल्म है। ‘भैया जी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।ट्रेलर में मनोज बाजपेयी का वो किरदार दिखाया गया है, जो बेबस है, लेकिन बदले की आग में जल भी रहा है। ‘भैया जी’ के ट्रेलर को शेयर करने के साथ ही मनोज बाजपेयी ने रिलीज डेट का भी एलान किया है। ट्रेलर के कैप्शन में उन्होंने लिखा ‘प्रतिशोध का निवेदन।’
‘भैया जी’ को विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, समीक्षा ओसवाल और शैल ओसवाल ने प्रोड्यूस किया है। मनोज बाजपेयी इस फिल्म को को-प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है।फिल्म की सिनेमैटोग्राफी अर्जुन कुकरेती ने की है। यह फिल्म कथित तौर पर एक ऐसे व्यक्ति की कहानी पर आधारित है जो अपने परिवार के लिए खड़ा होता है और अपने परिवार के साथ हुए सभी गलत कामों के लिए संबंधित लोगों से बदला लेने के लिए दृढ़ संकल्प लेता है।फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी।(वार्ता)
Saturday, July 11
Breaking News
- INS महेंद्रगिरी नौसेना में शामिल, राजनाथ सिंह बोले- यह इलाका बनेगा देश का ड्रोन हब
- जर्मनी में अनिमेष कुजूर का धमाका, 100 मीटर में रचा भारतीय इतिहास
- गांव के होनहारों को अफसर बनाने के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान
- बस्तर की जैविक खेती को मिलेगा वैश्विक बाजार, यूरोप तक पहुंचेंगे जैविक उत्पाद : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- लखनऊ के 69 चौराहों पर लगेंगे स्थायी बैरियर, सुधरेगी यातायात व्यवस्था
- नेपाल दौरे पर जाएगी इंडिया-ए टीम, दिसंबर में खेली जाएगी टी20 सीरीज
- बरेली में आयुष्मान कार्ड लापरवाही पर 15 एडीओ और 150 सचिवों की सैलरी रोकी
- दिल्ली की मांडी रोड बनेगी राष्ट्रीय राजमार्ग, सीएम रेखा गुप्ता ने की मांग
- यूपी एग्रीगेटर पॉलिसी तैयार, कैब किराया और नियमों पर लगेगी लगाम
- सरदार सरोवर समझौते पर उठे सवाल : मध्यप्रदेश के वैध अधिकारों और हजारों विस्थापितों के पुनर्वास से समझौता न हो – नर्मदा बचाओ आंदोलन


