मुंबई, (mediasaheb.com)| बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी की आने वाली फिल्म ‘तरला‘ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
फिल्म तरला शेफ और कुकबुक लेखक तरला दलाल की बायोपिक है। इस फिल्म में हुमा तरला दलाल की भूमिका निभा रही हैं, फिल्म में शारिब हाशमी उनके पति नलिन दलाल की भूमिका में दिखाई देंगे। ट्रेलर की शुरुआत तरला दलाल यानी हुमा से होती है, जिन्हें शादी के लिए लड़के वाले देखने आते हैं। तरला शारिब से शादी कर लेती हैं। शादी के बाद तरला अपनी एक पहचान बनाना चाहती हैं और वह सफलता की राह पाने का रास्ता खोज लेती हैं।फिर वह अपनी कुकिंग क्लास शुरू करती हैं और देखते ही देखते वह सेलिब्रिटी शेफ बन जाती हैं। बता दें, सेलिब्रिटी शेफ तरला दलाल ने सौ से ज्यादा कुकिंग पर किताबें लिखी हैं, जिन्हें महिलाओं द्वारा काफी पसंद किया जाता है।
फिल्म तरला में हुमा कुरैशी के अलावा भारती अचरेकर, अमरजीत सिंह, शारीब हाशमी, और राजीव पांडे भी अहम भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म को पीयूष गुप्ता ने निर्देशित किया है। नितेश तिवारी, रोनी स्कूरवाला और अश्विनी अय्यर ने फिल्म तरला को प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 7 जुलाई को ओटीटी प्लेटफार्म जी 5 पर रिलीज होगी।(वार्ता)
Wednesday, March 25
Breaking News
- आज का राशिफल 25 मार्च 2026: मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा भाग्य का साथ
- डॉ. मोहन यादव: सहजता, स्पष्टता और संघर्ष से गढ़ा एक नेतृत्व
- ईरान में बड़ा बदलाव: लारीजानी के बाद बागेर बने नए सिक्योरिटी चीफ, बढ़ी जिम्मेदारी
- लोक निर्माण विभाग में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कोताही नहीं होगी बर्दाश्त
- विरासत और विज्ञान का संगम डॉ. मोहन यादव के विजन में कृष्ण पाथेय-राम पथ से स्पेस टेक तक का सफर
- देश में गैस रिफाइनरियां फुल कैपेसिटी पर, 18,700 टन कमर्शियल LPG सप्लाई से बढ़ी राहत
- धोनी का इम्पैक्ट रोल बना विवाद, आकाश चोपड़ा बोले – ‘ऐसा खेलना है तो मत खेलो’
- मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की हुई समीक्षा
- विश्व क्षय दिवस पर कोरबा जिले में 100 दिवसीय टीबी पहचान एवं उपचार अभियान का हुआ शुभारंभ
- ईरान युद्ध का असर: किन देशों में गहराया तेल-गैस संकट, भारत से ज्यादा मुश्किल में ये राष्ट्र


