मुंबई (mediasaheb.com)| बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल की आने वाली फिल्म मिस्ट्री ऑफ टैटू का ट्रेलर रिलीज हो गया है।अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 हाल ही में प्रदर्शित हुयी है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो गयी है। अमीषा अब फिल्म ‘मिस्ट्री ऑफ टैटू’ में नजर आयेगी जिसका ट्रेलर रिलीज हो गया है।फिल्म के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि एक शख्स जिसके हाथ पर टैटू बना है, उसको लेकर कई सारे रहस्य जुड़े हैं।इस फिल्म में अमीषा गेस्ट अपीयरेंस में मौजूद हैं, जबकि रोहित राज, डेजी शाह और मायरा सरीन ‘मिस्ट्री ऑफ टैटू’ में अहम किरदारों में दिखाई देंगी।अर्जुन रामपाल भी इस फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस में नजर आएंगे, जो एक टैटू आर्टिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं। रोहित राज इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में रोहित राज एक एडवोकेट की भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म की कहानी मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। जिसमें किलर लोगों का मर्डर करने के बाद उसके शरीर पर एक टैटू बना देता है। ट्रेलर की शुरुआत लंदन पुलिस के सीन से होती है। जिसके बाद मर्डर मिस्ट्री दिखती है। जहां किलर लोगों को जान से मारने के बाद उनके शरीर पर टैटू बना देता है। फिर ट्रेलर में डेजी शाह की एंट्री होती है, जो मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में पुलिस की मदद करती नजर आ रही हैं। जिसके बाद सीन में एडवोकेट बने रोहित राज दिखाई देते हैं। ट्रेलर में अमीषा अर्जुन रामपाल की भी झलक दिखाई देती है।कलैयारासी सथप्पन ने इस फिल्म से बतौर निर्देशक बॉलीवुड डेब्यू किया है। उन्होंने ही इस फिल्म की कहानी को भी लिखा है जबकि अनुश्री शाह, कशिश खान और गजीनाथ जयकुमार ने मिलकर पिकल एंटरटेनमेंट बैनर के तले फिल्म को प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में मनोज जोशी, मायरा सरीन, अरुण कपूर, सायरा पंढाल, टॉम हेंड्रिक और सुकी चॉट भी सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे। फिल्म ‘मिस्ट्री ऑफ टैटू’ 01 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।(वार्ता)
Wednesday, March 4
Breaking News
- ट्रेन के टॉयलेट से हटेंगे चेन वाले मग, रेलवे ने लिया बड़ा फैसला
- भोपाल में जमीन खरीदना महंगा! 551 प्राइम लोकेशन पर 11% रेट बढ़ाने की तैयारी
- होली पर रायगढ़ में कड़ा पहरा: ड्रोन से निगरानी, 400 पुलिसकर्मी तैनात
- 2040 तक कैंसर बनेगा और बड़ा खतरा, हर दो मिनट में एक नई ज़िंदगी पर वार!
- मिडिल ईस्ट में जंग का खौफ, कच्चे तेल की कीमतों पर असर, लेकिन भारत को नहीं कोई चिंता
- पन्नू हत्याकांड: निखिल गुप्ता को 40 साल की जेल का सामना, 29 मई को सजा का ऐलान
- खाड़ी देशों में बमबारी, तेल संकट की आशंका; लेकिन भारत ने रूस से की तैयारी
- यूपी में 69 किमी लंबी फोरलेन सड़क को मिली मंजूरी, लखनऊ समेत 3 जिलों में होगा विकास
- भाजपा ने जारी की 9 उम्मीदवारों की सूची, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को टिकट
- 04 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य और किसे मिलेगा लाभ


