भोपाल(mediasaheb.com), करूणाधाम आश्रम में पीठाधीश्वर गुरूदेव श्री सुदेश जी शाण्डिल्य महाराज के सानिध्य में तीन दिवसीय गुरू पूर्णिमा महोत्सव मनाया जायेगा। आश्रम के श्री शाश्वत शाण्डिल्य ने बताया कि शनिवार 20 जुलाई से शुरू होने वाले महोत्सव में सुबह 8 बजे से पिछले तीन माह में शिष्य-सेवकों द्वारा किये गये गुरू मंत्र के सवा करोड़ जाप के लिये महायज्ञ एवं आहूतियाँ होंगी। इसी शाम 7:30 बजे ब्रह्मलीन गुरूदेव श्री बालगोविन्द जी शाण्डिल्य महाराज की महाआरती होगी। रविवार 21 जुलाई को सुबह 8:30 बजे से महाअभिषेक एवं गुरू गीता का पाठ होगा। सुबह 10:30 बजे ओम स्नान और शाम 6:30 बजे से गुरूदेव पादुका पूजन एवं आशीर्वचन होंगे। सोमवार 22 जुलाई को शाम 4:30 बजे भव्य पालकी उत्सव और रात 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रख्यात गायक श्री तापस उपाध्याय द्वारा कबीर व गुरू भजन की प्रस्तुति दी जायेगी।
Previous Articleशहरी आजीविका मिशन में अच्छे कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार
Next Article राजेश खन्ना का मतलब ही सुपर हिट फिल्म होता था


