बलौदाबाजार (mediasaheb.com)| बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में 10 जून को हुई हिंसा और आगजनी के मामले में पुलिस ने आज 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े के रूप में अब तक इस मामले में सबसे बड़ी गिरफ्तारी की गई है। बलौदाबाजार पुलिस के मुताबिक, भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े के साथ ही भीम आर्मी का एक और सदस्य राजकुमार सतनामी और ग्राम पंचायत कारी के सरपंच पति को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक 10 जून को आयोजित धरना-प्रदर्शन के आयोजनकर्ताओं में भीम आर्मी सबसे बड़ा नाम था। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अब तक 148 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं 13 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है।(वार्ता)
Tuesday, May 26
Breaking News
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं
- सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति
- राज्यपाल रमेन डेका ने की ‘पीएम-जनमन’ योजना समीक्षा
- नौतपा की शुरुआत में ही तपता छत्तीसगढ़, 5 शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार
- दिल्ली दौरे से लौटते ही एक्शन में CM साय, आज शाम 6 बजे कैबिनेट बैठक
- जेलों को सुधार, पुनर्वास और कौशल विकास का प्रभावी केंद्र बनाया जाए: मुख्यमंत्री
- योगी सरकार नार्थ-साउथ कॉरिडोर से सड़क कनेक्टिविटी को देगी नई रफ्तार
- 17 राज्यों के छात्र-छात्राएं यूपी में लेंगे फॉरेंसिक साइंस, साइबर सिक्योरिटी समेत अन्य विषयों में प्रशिक्षण
- ‘अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- मेरी उड़ान: केजीबीवी की बेटियों ने मेहनत से हासिल किया सफलता का आसमान


