अयोध्या
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने संकेत दिए हैं कि 2027 में यूपी में सत्ता परिवर्तन होगा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश की कमान संभालेंगे और फिर उस सरकार में अयोध्या का चहुमुखी विकास किया जाएगा।
सपा सांसद अवधेश प्रसाद बुधवार को अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान सपा सांसद ने कहा कि अयोध्या के विकास के लिए हम लोग प्रयासरत हैं। साल 2027 में जब प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बनेंगे तो अयोध्या का विकास तेजी से होगा। अयोध्या का विकास समाजवादी पार्टी की सरकार में इस स्तर पर किया जाएगा कि इसकी गूंज विश्व भर में जाएगी। देशभर में अयोध्या मशहूर है। लेकिन, इसके विकास कार्य की वजह से दुनिया में इसका नाम होगा। किसी स्थान पर अब तक इतना विकास कार्य नहीं हुआ होगा, जितना हमारी सरकार में अयोध्या का किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राम दरबार की प्राथमिकता राम के मूल्यों और सम्मान को लेकर लोगों की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरना है। हमने एकता को मजबूत करने, जहां कहीं भी अन्याय है, उसके खिलाफ लड़ने और गरीबों और असहायों का साथ देने का काम किया है। यह जिला देश और दुनिया में बहुत सम्मान रखता है और हम इसकी गरिमा को बनाए रखने और विकसित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
पीएम मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल पर सपा सांसद ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के डबल इंजन की सरकार को देख चुकी है। आज देश में करोड़ों युवा बेरोजगार हैं, उनके पास रोजगार का जरिया नहीं है। युवाओं को अपनी डिग्री जलाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। आत्महत्या की घटनाएं हो रही हैं जो देश के लिए अच्छी बात नहीं है। पीएम मोदी कहते हैं कि हर साल दो करोड़ नौकरी दिए जाएंगे। 11 साल पीएम मोदी की सरकार को हुए तो 22 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए था। लेकिन, रोजगार नहीं मिला। इनकी सरकार में किसानों की हालत खराब है। आय दोगुनी नहीं हुई। जनता ने केंद्र के 11 साल के कार्यकाल को देखा और अच्छे से समझ भी लिया है।
Friday, June 26
Breaking News
- 26 जून शुक्रवार का राशिफल: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी खुशखबरी
- पाइल्स ऑपरेशन के दौरान 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
- उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 05 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्रीराजेश अग्रवाल
- योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला संबल, प्रयागराज प्रदेश में सबसे आगे
- खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम
- ‘सेफ क्लिक’ अभियान के तहत प्रदेशभर के नव आरक्षकों को दिया जा रहा साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण
- मानसून को लेकर नया अपडेट, 45 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
- मुख्य मंत्री विष्णु देव साय के सख्त तेवर से खनिज माफियाओं पर शिकंजा


