लखनऊ
उत्तर प्रदेश में इन दिनों गर्मी ने फिर से अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश भीषण लू की चपेट में है। पिछले 48 घंटे में हीटस्ट्रोक से 8 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रतापगढ़ में चकबंदी कानूनगो धूप में गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। वहीं लखनऊ में स्मारक समिति के 2 कर्मचारी हीटस्ट्रोक से मर गए। धूप से बचाव के लिए फुल कपड़े पहनने, छाता और काला चश्मा इस्तेमाल करने जैसे सुझाव मौसम विभाग ने दिए है।
सावधानी बरतने का अलर्ट जारी
वहीं गर्मी को देखते हुए बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने सीएम योगी से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों को आगे बढ़ाए जाने की मांग की है। प्रशासन ने भीषण गर्मी को देखते हुए सावधानी बरतने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही सड़कों पर निकलने से बचने और अधिक पानी पीने के साथ-साथ धूप से सावधान रहने की बात कही है। बता दें कि गुरुवार को मौसम विभाग ने 9 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया था। 24 घंटे में झांसी सबसे गर्म शहर रहा। वहीं प्रयागराज का अधिकतम तापमान 43°C, आगरा का तापमान 45°C, झांसी का 45°C, वाराणसी का 41°C और राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 41°C रहा।
Saturday, June 27
Breaking News
- दिल्ली मेट्रो फेज V(A) में 3.9 किमी नया कॉरिडोर, नोएडा-फरीदाबाद रूट को मिलेगा बड़ा फायदा
- FIFA World Cup में केप वर्डे का बड़ा उलटफेर, पहली बार नॉकआउट में एंट्री; दो बार की चैंपियन उरुग्वे बाहर
- Samsung Galaxy A27 5G लॉन्च, 6 साल तक मिलेगा Android अपडेट और दमदार फीचर्स
- MP Weather: मध्य प्रदेश के 43 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, मानसून की रफ्तार धीमी; ग्वालियर-चंबल को करना होगा इंतजार
- Chhattisgarh Weather: अगले 7 दिन झमाझम बारिश के आसार, गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट
- ₹12 हजार कमाने वाले के खाते में ₹165 करोड़ का लेनदेन, CBI ने किया चौंकाने वाला खुलासा
- बीच पर रोमांटिक अंदाज में नजर आए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, Kiss करते हुए तस्वीरें वायरल
- अंतरजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया में दस्तावेज सत्यापन के कारण देरी, 7000 आवेदन फंसे
- अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले दिन की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
- विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच से तय होगा सेमीफाइनल का टिकट


